संजय राउत को मानहानि केस में कोर्ट ने सुनाई 15 दिन की सजा, 25 हजार रुपये का जुर्माना, जानें मामला
Maharashtra News: महाराष्ट्र चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को मुंबई की एक अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने संजय राउत को एक मानहानि केस में दोषी ठहराया है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए संजय राउत को 15 दिन की जेल की सजा सुनाते हुए उन पर 25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
संजय राउत ने ये मानहानिकारक टिप्पणी भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया पर की थी।संजय राउत ने उन पर भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा सोमैया द्वारा दायर इस शिकायत में आज मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट 25वीं कोर्ट, मझगांव ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को दोषी ठहराया है।
संजय राउत पर क्यों दर्ज किया मानहानि का केस
डॉ. मेधा सोमैया द्वारा दायर किए गए इस मानहानि केस में आरोप लगाया गया था कि संजय राउत ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। संजय राउत ने उन पर और उनके पति किरीट सौमेर्या पर वे मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से संबंधित 100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था। इन्हीं आरोपों के कारण डॉ. सोमैया ने राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
2022 का है ये मामला
बता दें 12 अप्रैल 2022 को संजय राउत ने शिवसेना के सामना में एक ऑनलाइन लेख लिखा था जिसमें संजय राउत ने लिखा था मेधा सोमैया ने मीरा भयंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का ठेका पाने के लिए राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार के मामले में शामिल थीं।
'स्वयं का शर्मिंदा महसूस करती हूं'
डॉ सौमैया ने संजय राउत पर मानहानि का केस दायर करते हुए आराेप लगाया इस आर्टिकल से उन्हें मानसिक तनाव हुआ। संजय राउत के उस लेख से मेरे रिश्तेदारों और दोस्तों को मुझ पर शक हो गया है और वो मुझसे सवाल पूछने लगे हैं। इस लेख से हमारी ही नहीं हमारे परिवार की समाज में छवि खराब हुई है। मैं इन सभी घटनाक्रमों से स्वयं का शर्मिंदा महसूस करती है। ये सब कुछ जो हुआ वो संजय राउत द्वारा सामना में मेरे खिलाफ लिखे गए अपमानजनक लेख का परिणाम है।
डॉ. सोमैया ये भी खुलासा किया कि ये लेख एक चैनल पर भी न्यूज के तौर पर चलाई गई। जिसमें बताया गया कि मैं "शौचालय घोटाले" में शामिल थीं। इस लेख से समाज में मेरी और मेरी परिवार का समाज में अपमान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications