'ठोक देना चाहिए, जैसे यूपी में कर रहे हैं', औरंगजेब की फोटो पर कोल्हापुर में हुई हिंसा पर बोले संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कोल्हापुर में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें 'ठोक देना चाहिए, जैसे यूपी में कर रहे हैं।

औरंगजेब की फोटो को पोस्ट किए जाने के बाद कोल्हापुर में हुई हिंसा के 24 घंटे बाद अब हालात काबू में आ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कोल्हापुर में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
यूपी जैसे ठोक देना चाहिए
संजय राउत ने सलाह दी कि असामाजिक तत्वों को गोली मार दी जानी चाहिए जैसे कि उत्तर प्रदेश में होता है। राउत ने कहा 'उन्हें ठोक देना चाहिए जैसे यूपी में कर रहे हैं।'
भाजपा का हिंदुत्व खतरे में क्यों आया?
राउत ने पूछा कि जब मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर लगाई गई तो भाजपा का हिंदुत्व खतरे में क्यों आया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में ध्रुवीकरण की राजनीति बढ़ी है और महाराष्ट्र सरकार हमेशा खतरे में रही है।
जानेंं क्यों भड़की थी कोल्हापुर में हिंसा
बता दें महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार में कुछ युवकों ने अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर औरंगजेब की फोटो अपने स्टेटस पर लगाई थी। इसके बाद दूसरे ही दिन कोल्हापुर के स्थानीय लोगों ने 18वीं शताब्दी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया स्टेटस में लगाया था।
जमकर हुआ था पथराव
जिसको देखकर उस क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक हिंदू संगठन के लोग भड़क उठे और वो सड़कों पर उतर आए। कुछ ही देर में मामला तब बढ़ गया जब किसी ने पथराव शुरू कर दिया। कुछ ही देर में लोग एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे।
दो नाबालिग समेत 36 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जब हिंसा बढ़ गई तो पुलिस ने आंसू गैसे के गोले छोड़ कर भीड़ को तितर बितर किया था। इस घटना में कई लोग घायल हो गए और शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। इसके साथ ही कोई अफवाह नहीं फैले इसके लिए 24 घंटे के लिए कोल्हापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर गई। पुलिस ने इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो नाबालिग बच्चे भी हैं। बच्चों को सुधार गृह भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications