'क्या BJP में संत हैं?' मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र पर बरसे संजय राउत, बताया CBI का दुरुपयोग

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी को लेकर संजय राउत ने कहा कि, यह कार्रवाई बताती है कि केंद्र विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रहा है, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। चाहे वह महाराष्ट्र हो, झारखंड हो या दिल्ली हो।

sanjay raut

Delhi: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (manish Sisodia) से की गई पूछताछ के बाद सीबीआई (CBI) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शराब नीति की जांच के मामले में आठ घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष में काफी नाराजगी है। इस क्रम में मुंबई शिवसेना उद्धव (बालासाहेब) गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई दिखाती है कि केंद्र विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रहा है।

सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र पर बरसे संजय राउत
संजय राउत ने बीजेपी सरकार का घेराव करते हुए कहा कि, 'सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई दिखाती है कि केंद्र विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रहा है, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। चाहे वह महाराष्ट्र हो, झारखंड हो, दिल्ली हो, केंद्र विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहा हो या उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर रहा हो। फिर चाहे वो सिसोदिया हों, नवाब मलिक हों, अनिल देशमुख हों या मैं ही क्यों न हूं...क्या बीजेपी में संत हैं?'

सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आज प्रदर्शन करेगी 'आप' पार्टी
दरअसल, मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब घोटाला मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया पर शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रचने और सबूतों को मिटाने का आरोप है। साल 2021-22 आबकारी नीति के अलग-अलग पहलुओं पर लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने 26 फरवरी की शाम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) आज मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली को अलर्ट पर रखा गया है और दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मनीष सिसोदिया को आज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई हिरासत में लेने की मांग करेगी।

ये भी पढ़ें- CBI Manish Sisodia की गिरफ्त में क्यों? खुद जांच एजेंसी ने बताया कारण, AAP करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

Recommended Video

    Manish Sisodia Arrest: सिसोदिया की गिरफ्तारी पर CM Arvind Kejriwal का बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि सीबीआई ने राजनीतिक दबाव में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+