हनुमान चालीसा विवाद पर बीजेपी-शिवसेना में सियासी घमासान जारी, संजय राउत बोले- योगी कैसे हो गए हनुमान भक्त?

मुंबई, अप्रैल 30। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच सियासी घमासान भी छिड़ गया है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि आप इस मुद्दे पर देश को बांटने का काम कर रहे हैं, आज बालासाहेब ठाकरे यह देखकर जरूर खुश होंगे कि हम आपस में ही लड़ रहे हैं।

Recommended Video

    Hanuman chalisa: sanjay raut ने Ashwini Choubey को याद दिलाया UPCM Yogi का बयान | वनइंडिया हिंदी
    Sanjay Raut

    बालासाहेब सच में बहुत खुश होंगे- संजय राउत

    अश्विनी चौबे की इस टिप्पणी पर शिवसेना के नेता संजय राउत का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि आपको बालासाहेब की चिंता की जरूरत नहीं है। हनुमान चालीसा के नाम पर देश को बांटने और महाराष्ट्र को बदनाम करने का काम आपकी तरफ से किया जा रहा है ना कि हमारी तरफ से, इसलिए बालासाहेब यह देखकर जरूर खुश होंगे कि हम आपसे लड़ रहे हैं।

    'योगी कैसे हो गए बजरंग बली के भक्त'

    संजय राउत ने इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आप कब से बजरंग बली के प्रेमी हो गए, क्योंकि एक समय आपका ही वक्तव्य था कि हनुमान तो दलित हैं, उनकी पूजा करने की जरूरत नहीं है तो ऐसे में आप कैसे हनुमान जी के भगत हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+