मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ, फिर भी चुप प्रधानमंत्री?, संजय राउत ने बोला बीजेपी पर हमला

संजय राउत ने मणिपुर हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि मणिपुर के हालातों के पीछे चीन का हाथ है। फिर भी प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं।

मणिपुर में लगभग दो महीने बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही हैं। केंद्र सरकार मणिपुर में हालात सामान्य करने को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां की हालात इसलिए भी बिगड़ रही है क्योकि वहां पर चीन का हस्तक्षेप है।

यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और पीएम मोदी, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री हवा में बातें कर रहे हैं। हमें लगा था कि पीएम अमेरिका जाने से पहले मणिपुर जाकर वहां की जनता से बात करेंगे। वहीं, गृहमंत्री की सर्वदलीय बैठक से भी कोई रास्ता नहीं निकल पाया।

Sanjay Raut attacked BJP

उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा में चीन का हाथ है, लेकिन सरकार चीन का नाम लेने से बच रही है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर दौर पर जा रहे हैं। वो वहां पर लोगों से बातचीत करेंगे, अगर वहां पर शांति कायम हो जाती है तो हम उनके दौरे का स्वागत करेंगे।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साध चुके हैं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रियाओं को निराशा जनक बताया, साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के इस मुद्दे पर खामोश रहने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि भाजपा की नफरत की राजनीति ने मणिपुर को इतने दिनों तक जलाए रखा, जिसमें सौ से अधिक लोग मारे गए। पीएम भारत को फेल कर चुके हैं और पूरी तरह खामोश हैं। हिंसा के इस चक्र को समाप्त करने और शांति बहाल करने के लिए राज्य में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाना चाहिए। आइए इस 'नफ़रत का बाजार' को बंद करें और मणिपुर में हर दिल में 'मोहब्बत की दुकान' खोलें।

बता दें कि मणिपुर में आदिवासियों को लेकर कुछ खास कानून हैं, जिसके तहत वे पहाड़ी इलाकों में रह सकते हैं। वहीं, मैतई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न मिलने के कारण वो पहाड़ी इलाकों में नहीं बस सकते हैं। जिसके लिए मैतई समाज खुद को अनुसूचित जाति का दर्जा हासिल करवाने की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+