Saif Ali Khan पर हमले के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस, आरोपी की तलाश के लिए बनाई 20 टीमें
Saif Ali Khan: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में आरोपी की तलाश तेज कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस ने 20 टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सैफ अली खान के घर पर हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
Recommended Video
यह शिकायत अभिनेता के घर में काम करने वाली एक हाउस मेड ने दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमलावर ने एक करोड़ रुपए की मांग की और हमले का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए उसकी एक तस्वीर भी जारी की है, जिसमें वह सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए देखा गया है। तस्वीर में आरोपी के गले में चमकीले रंग का कपड़ा लटका हुआ है।

Saif Ali Khan आरोपी की तलाश के लिए 20 टीमें बनाई
मुंबई पुलिस के अनुसार अभिनेता पर हमला के आरोपी की तलाश के लिए 20 टीमें बनाई हैं। सभी टीमों को अलग-अलग काम सौंपे गए हैं। इस मामले की जांच जारी है। वहीं एक जांच टीम मुंबई में उनके घर पर जांच के लिए भी पहुंची।
पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हमलावर की उम्र 35-40 वर्ष के बीच है, रंग सांवला और शरीर पतला है। उसने गहरे रंग की पैंट, शर्ट और सिर पर टोपी पहनी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
घटना 16 जनवरी को सुबह 2 बजे हुई
शिकायत में यह भी कहा गया है कि हमलावर ने नौकरानी पर हेक्सा ब्लेड से हमला किया। बयान के अनुसार, "उसने अपने बाएं हाथ में लकड़ी जैसी वस्तु और दाएं हाथ में एक लंबी पतली हेक्सा ब्लेड लेकर हमला किया।" नौकरानी ने बताया कि हमले के दौरान उसने हमलावर से पूछा कि वह क्या चाहता है, जिस पर उसने एक करोड़ रुपये की मांग की।" यह घटना 16 जनवरी को सुबह 2 बजे हुई।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan सिक्योरिटी पर कितना रुपया खर्च करते हैं? घर की कीमत उड़ा देगी होश
Saif Ali Khan पर ताबड़तोड़ 6 हमले
हमले के दौरान हमलावर ने सैफ अली खान पर भी हमला किया। सैफ को गर्दन, दाहिने कंधे, कलाई, और बाएं हाथ की कोहनी पर चोटें आईं। इसके अलावा, उनकी पीठ और चेहरे पर भी घाव पाए गए। घटना के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।
अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया, "सैफ अली खान को रीढ़ की हड्डी में चाकू से चोट लगी थी, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया। उनके बाएं हाथ और गर्दन के गहरे घावों का भी इलाज किया गया। उनकी हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।" हमले के बाद सैफ अली खान के बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के सितारों पर हमलों की डरावनी कहानियां, Saif Ali Khan ही नहीं जानिए कौन-कौन हुआ शिकार?
Saif Ali Khan की पत्नी करीना की फैंस से अपील
अभिनेता और उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने इंस्टा पोस्ट में लिखा, "यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है, और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पपराजी अथक अटकलें और कवरेज से दूर रहें। जबकि हम चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं, निरंतर जांच और ध्यान न केवल भारी है, बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम भी है। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें वह स्थान दें जो हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और सामना करने की आवश्यकता है। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications