राणा दंपति पर सामना का पलटवार, हनुमान चालीसा पढ़नी है तो पीएम मोदी-अमित शाह के घर के बाहर पढ़िए

मुंबई, 25 अप्रैल। महाराष्ट्र में जिस तरह से हनुमान चालीसा को लेकर विवाद चल रहा है उसको लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है कि हिंदुत्व के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने जो हंगामा शुरू किया है उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हिंदुत्व का अर्थ कतई हंगामा करना नहीं होता है, बल्कि यह एक संस्कार और संस्कृति है। शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर शिवसेना ने तीखा हमला बोला है।

maha

मोदी-शाह के घर के बाहर पढ़ें हनुमान चालीसा

शिवसेना की ओर से कहा गया है कि नवनीत राणा और रवि राणा राष्ट्रीय स्तर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते थे। उन्हें यह पाठ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर करना चाहिए था, नाकि मातोश्री के सामने। हनुमान चालीसा का पाठ प्रदेश में प्रतिबंधित नहीं है, आखिर फिर ये लोग मातोश्री के सामने ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं। इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का हताश दिमाग है।

दंपति को भेजा गया जेल

Recommended Video

    सांसद नवनीत को थाने में ना पानी मिला ना बाथरूम जाने दिया, जातिगत टिप्पणी भी हुई ! | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रविवार को बांद्रा की कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों की जमानत याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। गौर करने वाली बात है कि राणा दंपति ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। जिसके बाद सुबह से ही राणा दंपति के घर के बाहर शिवसैनिकों ने हंगामा शुरू कर दिया था। जिसके चलते दंपति घर से बाहर नहीं निकल पाए। बाद में खार थाने की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

    भाजपा के इशारे पर सब हो रहा

    सामना में भाजपा पर हमला बोलते हुए लिखा गया है कि हाल में ये जो पूरा विवाद खड़ा हुआ है इसे भाजपा ने हिंदुत्व के नाम पर खड़ा किया है, जिसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। इस पूरे विवाद के पीछे भाजपा है। इन लोगों ने राणा दंपति का इस्तेमाल करके मुंबई की शांति को भंग करने की योजना बनाई है। राणा दंपति पर हमला बोलते हुए सामना में कहा गया है कि नवनीत राणा ने गलत जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा। उनके पिता हरभजन सिंह ने भी फर्जी दस्तावेज दायर करके चुनाव लड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+