प्यार के लिए रूपाली से जारा बनी, शादी के बाद बिना बुर्के के रहना पति को नहीं आया पसंद, कर दी हत्या
मुंबई, 27 सितंबर। प्यार परवान चढ़ता है तो लोग धर्म नहीं देखते हैं और शादी कर लेते हैं। लेकिन इसके बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार चुनौतियां इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि उन्हें जान तक गंवानी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र की राजधानी मायानगरी मुंबई से आया है। यहां पर एक हिंदू युवती ने कुछ वर्ष पहले एक मुस्लिम लड़के से धर्म बदलकर शादी कर ली थी। लेकिन बाद में वह मुस्लिम धर्म में ढलने को लेकर कई चुनौतियों का सामना करने लगी। परिवार में रहने के चलते महिला को सबसे ज्यादा दिक्कत बुर्का पहनने में होती थी।

इसको लेकर उसकी पति और ससुरालियों से अक्सर कहासुनी भी हो जाती थी। ऐसे ही सोमवार की रात को भी महिला का पति बुर्का पहनने का दबाव डालने लगा। इस पर महिला ने बुर्का पहनने से मना कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने चाकू घोपकर उसकी हत्या कर दी।
क्षेत्र के पुलिस विलास राठौड़ के मुताबिक हिंदू महिला रूपाली ने 2019 में एक मुस्लिम इकबाल शेख से शादी की थी। इसके चलते उसने अपना नाम भी बदलकर ज़ारा कर लिया था। पुलिस के मुताबिक महिला पिछले कुछ महीनों से अपने बेटे के साथ अलग रह रही थी, क्योंकि इकबाल शेख का परिवार उस पर बुर्का पहनने के लिए दबाव डालता था।
इसी बीच 26 सितंबर को उसका पति उसे मिलने और तलाक की मांग पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। ऐसे में महिला पति से मिलने के लिए रात 10 बजे पहुंची थी। महिला के पहुंचते ही बुर्का और बच्चे को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। महिला कह रही थी कि अलग होने के बाद भी बच्चा उसके साथ रहेगा। लेकिन उसका पति कह रहा था कि बच्चे को वो पालेगा। ऐसे में बच्चा उसके पास रहेगा। लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं थी, इसपर उसका पति गुस्सा गया और उसे गली में घसीटने लगा। इस दौरान उसने महिला पर चाकू से कई वार भी कर दिए, जिससे महिला की मौत हो गई।
संबंधित थाने के पुलिस विलास राठौड़ ने बताया कि फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अन्य एंगलों से भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: श्री वेंकटेश्वर स्वामी के वार्षिक ब्रह्मोत्सव के लिए तिरुमाला तैयार












Click it and Unblock the Notifications