Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Floor Collapsed: मुंबई के मुलुंड में घर की छत ढही, बुजुर्ग दंपति की मौत

नई दिल्ली, 16 अगस्त। मुंबई के मुलुंड पूर्व के नाने पाड़ा इलाके में मोती छाया बिल्डिंग हादसे में घायल हुए दो बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। बीएमसी की ओर दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार शाम की है जिसकी सूचना 1916 हेल्पलाइन पर दी गई थी। इस हादसे में बिल्डिंग की पहली मंजिल की छत का एक हिस्सा ढ़हा है।

Representational Image death

हादसे को लेकर बीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार की रात घर की पहली मंजिल की छत का एक हिस्सा गिर गया। जिससे इस मंजिल पर रह रहे एक वृद्ध दंपति की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि संरचना लगभग 20-25 साल पुरानी थी और मुंबई नागरिक निकाय ने धारा 351 के तहत नोटिस भी जारी किया था।

हादसा होने के बाद दोनों घायलों को क्रिटिकल केयर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान देवशंकर नथालाल शुक्ला (93) और अर्खिबेन देवशंकर शुक्ला (87) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम की एक टीम मौके पर पहुंच गई। आगे की कार्रवाई की जी रही है।

छत गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग बिल्डिंग की तरफ भागे लेकिन बुजुर्ग दंपति को बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों ने कहा दंपति काफी दिनों से इस बिल्डिंग में रह रहे थे। इसकी छत काफी जर्जर थी। जिसको लेकर बीएमसी नोटिस भी जारी कर चुकी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+