महाराष्ट्र: रिटायरमेंट की उम्र जल्द होगी 60 साल, शिंदे सरकार राज्य कर्मचारियों को दिया आश्वासन

महाराष्ट्र सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। राज्य की शिंदे सरकार सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाने जा रही है। जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा होने वाला है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरकारी कर्मचारी संघ को आश्वासन दिया है कि सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासन के लिए अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के कर्मचारी की सेवानिवृत्ति आयु को 60 वर्ष तक बढ़ाने की स्थिति में है।

Retirement age of government employees is 60 Chief Minister assured Government Employees Union

सीएम शिंदे ने यह आश्वासन कर्माचरियों के संघ के साथ हुई एक बैठक में दिया। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इस संबंध में राज्य वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। महासंघ के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि सरकार इसे शीघ्र मंजूरी दे।

इस बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि विधानसभा में की गई घोषणा के अनुसार संशोधित पेंशन योजना के बारे में अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए। केंद्र और 25 राज्यों की तरह महाराष्ट्र राज्य सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने मुख्य सचिव को अन्य राज्यों की तरह 'अतिरिक्त सचिव' के पद सृजित करने के निर्देश दिए। अधिकारी महासंघ के कल्याण केंद्र के चल रहे काम में सरकार के सहयोग और आर्थिक सहायता में कोई कमी न आए, इसके लिए अधिक निधि उपलब्ध कराने की तत्परता दिखाने के लिए महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को धन्यवाद दिया। बैठक में संगठन के सलाहकार सी.डी. कुलथे, अध्यक्ष विनोद देसाई, महासचिव समीर भटकर, उपाध्यक्ष नितिन काले उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+