Red Alert in Maharashtra: मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेज बंद

Maharashtra weather updates: पूरे उत्तर भारत में इस वक्त बारिश का तांडव जारी है। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक बारिश ने आफत पैदा की हुई है तो वहीं महाराष्ट्र में भी आज भारी बारिश की आशंका है, इसी कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की हुई है। आईएमडी ने पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट लागू किया है जिसके चलते दोनों जिलों में आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।

 Red Alert in Maharashtra

तो वहीं ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई समेत पूरे राज्य में इस पूरे हफ्ते भारी बारिश का दौर जारी रहेगा इसलिए सभी को सेहत के प्रति काफी सतर्क रहना जरूरी है।

गाइडलाइंस को फॉलो करें और सतर्क रहें

घर से बाहर निकलते वक्त हर कोई मौसम का अपडेट लेकर ही बाहर निकले और विभाग की ओर से जारी की गई सारी गाइडलाइंस को फॉलो करे और हमेशा परिवार वालों के संपर्क में रहे। मालूम हो कि मुंबई समेत कई जिलों में सोमवार से ही बारिश का दौर जारी है।

कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जलगांव, सिंधुदूर्ग, औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार और विदर्भ के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण मंगलवार को मुंबई में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला है। मुंबई में एक दिन पहले में 88.24 मिमी बारिश हुई है, जो कि औसत से ज्यादा है। हर बार मुंबई की बारिश लोगों के लिए आफत बन जाती है इसी वजह से BBMP और मौसम विभाग ने पहले से ही लोगों को सतर्क किया है।

आज यहां भी होगी बारिश

केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दिल्ली, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में बादल के बरसने के आसार हैं। अगर दक्षिण की बात करें तो इस वक्त कर्नाटर-तमिलनाडु में भी भयंकर बारिश हो सकती है और यहां भी अलर्ट जारी है तो वहीं बाढ़ से जूझ रहे असम में आज भी बारिश का Orange अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+