Love Story: 'वो एक गंदी जगह', इस खूबसूरत सांसद को पति ने रोका था राजनीति में आने से, आज हैं लोकप्रिय नेता

Priyanka Chaturvedi Love Story Update: राजनेताओं की प्रेम कहानी के बारे में आ हम बात करेंगे राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की। राजनेताओं पर जमकर वार करने में राज्यसभा सांसद प्रियंका की नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

Priyanka Chaturvedi

अपने तीखे बयानों से हमेशा लोगों के बीच सुर्खियां बनने वाली प्रियंका चतुर्वेदी वैसे तो महाराष्ट्र में जन्मी और पली-बढ़ी हैं लेकिन उनकी जड़ें मथुरा(यूपी) से जुड़ी हुई हैं क्योंकि इनके परिवार वाले मथुरा के रहने वाले हैं।

राजनीति के पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई

अक्सर टीवी डिबेट में अच्छे-अच्छों की बोलती बंद करने वाली शिवसेना (उद्धव गुट) की इस नेता ने बहुत कम समय में राजनीति के पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है लेकिन आपमें से बहुत कम लोग जानते होंगे की प्रियंका का राजनीति में आना आसान नहीं था क्योंकि उन्हें इस फील्ड में आने से उनके पति ने रोका था।

Love Story: साड़ियों के लिए चर्चित रहती हैं प्रिंयका चतुर्वेदी

आपको बता दें कि प्रिंयका चतुर्वेदी केवल अपने तेज अंदाज के लिए लोकप्रिय नहीं हैं बल्कि वो अपनी साड़ियों और सुंदरता के लिए भी महिलाओं में खासी चर्चित रहती हैं। प्रियंका का पूरा नाम प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी है क्योंकि उनके पति का नाम विक्रम चतुर्वेदी है। राजनीति में कदम रखने से पहले प्रियंका पीआर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमपॉवर कंसल्टेंट्स के निदेशक के रूप में करती थीं।

'प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट' की भी स्थापना की

उन्होंने एक 'प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट' की भी स्थापना की है जो कि जरूरतंद बच्चों की मदद करता है। इसके अलावा प्रियंका ने राज्यसभा टीवी पर 'मेरी कहानी' नामक एक शो भी होस्ट किया है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी प्रियंका के पति विक्रम IBM में चैनल मैनेजर और प्रोग्राम हेड हैं, दोनों की शादी साल 1999 में हुई थी, इस शादी से दोनों को दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी) हैं।

Love Story: 'धीरे -धीरे दोनों एक-दूसरे की पसंद बन गए'

कहा जाता है कि दोनों लोगों की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी, दोनों ने पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था, धीरे -धीरे दोनों में दोस्ती हुई फिर एक दिन इन दोनों ने परिवारवालों को अपने मन की बात बता दी, जिसके बाद दोनों परिणय सूत्र बंधन में बंध गए।

'राजनीति क्यों ज्वाइन करना, वहां सिर्फ गंदगी है'

यूं तो विक्रम हर वक्त प्रियंका के साथ साए की तरह रहते हैं लेकिन जिस वक्त प्रियंका ने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने की बात कही थी तो विक्रम ने उनसे कहा था कि 'राजनीति क्यों ज्वाइन करना, वहां सिर्फ गंदगी है, यहां तुम्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।' लेकिन इसके बावजूद प्रियंका ने सियासत में कदम रखा, अपने पति की ये बात प्रियंका ने ही एक इंटरव्यू में बताई थी।

प्रियंका चतुर्वेदी ने साल 2010 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी

आपको बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने साल 2010 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और वो साल 2012 में उत्तर-पश्चिम मुंबई से भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव बनी थीं और इसके बाद उनका पार्टी में कद बढ़ता ही चला गया और वो पार्टी प्रवक्ता बन गईं।

प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी की कुल संपत्ति $5.00 मिलियन

लेकिन साल 2019 नें पार्टी से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना ज्वाइन कर ली और साल 2022 में राज्यसभा पहुंच गईं। ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली प्रियंका चतुर्वेदी पीएम मोदी पर भी तंज कसने से बाज नहीं आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+