राज ठाकरे ने मराठी मानुष की एकता का किया आह्वान, कहा- मैंने मराठी मानुषों जितना भ्रमित कोई और नहीं देखा

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने रवीवार(30 मार्च) को मराठी मानुष के लिए नई मुहिम का एलान। उन्होंने बीएमसी और स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बजाते हुए सभी मराठी लोगों से कहा चाहे आपकी जाति कुछ भी हो लेकिन आप एकजुट रहें। ताकि महाराष्ट्र और मराठी को "दूसरों" की घेराबंदी से बचाया जा सके। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से व्हाट्सएप इतिहास के झांसे में न आने की भी सलाह दी।

राज ठाकरे ने बाहरी -भीतरी का मुद्दा उठाते हुए कहा महाराष्ट्र और मराठी भाषा को दूसरों ने घेर रखा है। मराठी युवाओं को नौकरियां और प्रोजेक्ट नहीं मिल रहे हैं क्योंकि उन्हें "बाहरी लोगों" को दिया गया है। उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं को सभी बैंकों और प्रतिष्ठानों की जांच करने और वहां मराठी का उपयोग सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मराठी महाराष्ट्र की भाषा है और सभी को इसका सम्मान करना होगा।

Raj Thackeray

हम एक आत्मसमर्पण करने वाला समाज हैं: राज ठाकरे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी कार्ड खेलते हुए कहा कि मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस शर्त पर अपना समर्थन देने की घोषणा की कि वे महाराष्ट्र और मराठी मानुष के हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि लोग जातियों और धर्मों में विभाजित हैं, इसलिए वे मराठी लोगों के रूप में सरकार और राजनीतिक दलों के सामने एकजुट मोर्चा पेश नहीं कर सकते हैं। राज ठाकरे ने तमिलनाडु राज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि "देखिए कि जब केंद्र सरकार हिंदी थोपने की कोशिश करती है, तो तमिलनाडु अपने गौरव के लिए कैसे लड़ता है।" "लेकिन हम एक आत्मसमर्पण करने वाला समाज हैं।

मैंने मराठी मानुषों जितना भ्रमित कोई और नहीं देखा: राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा मैंने मराठी मानुषों जितना भ्रमित कोई और नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वे वे लोगों को दोष नहीं देंगे क्योंकि आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा ही उनकी लड़ाई की कमी के लिए जिम्मेदार है। राजनीतिक दल और नेता शिक्षा, कृषि और रोजगार जैसी जीवन की वास्तविक समस्याओं से आपका ध्यान हटाने के लिए आपको जाति के आधार पर बांट रहे हैं। लेकिन आपको मराठी के रूप में एकजुट होना चाहिए। ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र के अधिकांश मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक मराठा थे। उन्होंने अपने समुदाय के लिए क्या किया? मराठा आरक्षण के लिए लड़ने के लिए क्यों मजबूर हुए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+