Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राज कुंद्रा केस: मीडिया के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं शिल्पा, मानहानि का किया मुकदमा

मुंबई, 29 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा लंबे वक्त से पोर्न फिल्में बनाने का काम कर रहे थे। इस मामले में फरवरी में उनकी टीम रंगे हाथों पकड़ी गई। उसी जांच के आधार पर पिछले हफ्ते राज को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल कोर्ट ने उनको जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिस वजह से वो अभी कुछ दिन जेल में बिताएंगे। इस बीच उनकी पत्नी शिल्पा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक नई याचिका दायर की, जिसमें कई मीडिया हाउस और पत्रकारों पर उन्होंने छवि खराब करने का आरोप लगाया। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए शुक्रवार को सुनवाई का वक्त दिया है।

Raj Kundra

जानकारी के मुताबिक शिल्पा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि याचिका दायर की है, जिसमें 29 मीडिया हाउस/पत्रकारों का नाम शामिल है। शिल्पा का आरोप है कि जब पुलिस ने राज को गिरफ्तार किया तो कई वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, चैनल ने उनके खिलाफ झूठी, दुर्भावनापूर्ण, मानहानिकारक जानकारी का प्रकाशन किया। जिस वजह से उनको बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। इसमें द न्यू इंडियन एक्सप्रेस, इंडिया टीवी, फ्री प्रेस जर्नल, एनडीटीवी, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत कई को पक्षकार बनाया गया है।

शिल्पा ने अपनी याचिका में आगे कहा कि आरोपी मीडिया संस्थान खबरों को सनसनीखेज बनाने और पाठकों/दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। ऐसे में कोर्ट तुंरत उन्हें झूठी या मानहानिकारक सामग्री का प्रकाशन रोकने का आदेश दे। साथ ही पक्षकारों के प्लेटफॉर्म से मानहानिकारक सामग्री को तुरंत हटवाकर उनसे बिना शर्त माफीनामा जारी करने को कहा जाए। इस याचिका में फेसबुक और यूट्यूब का भी नाम शामिल है, क्योंकि राज की गिरफ्तारी के बाद उस पर लगातार शिल्पा के खिलाफ पोस्ट/वीडियो डाले जा रहे हैं। ऐसे में शिल्पा चाहती हैं कि तुरंत वहां से आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+