Raigad के कोरलाई तट पर दिखी संदिग्ध नाव, दूसरे देश की होने की आशंका, मचा हड़कंप

Raigad: महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त कोरलाई तट पर एक संदिग्ध नाव दिखाई दी है। माना जा रहा है कि यह नाव विदेशी है, जिसके बाद वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास एक 'संदिग्ध नाव' देखे जाने के बाद 6 जुलाई की देर रात से इलाके में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सुरक्षाकर्मियों ने कोरलाई तट से लगभग दो समुद्री मील दूर अज्ञात नाव को देखा था। उन्होंने कहा कि पहली नजर में नाव विदेश की लग रही है जो कि शायद रायगढ़ तट पर बहकर आ गई है लेकिन हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Raigad

हालांकि नाव के दिखने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया और बम निरोधक और निष्क्रिय दस्ता (बीडीडीएस), कोस्ट गार्ड, नौसेना, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और रायगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इलाके में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है और एहतियाती उपाय के रूप में जिले में समग्र सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों को 'अलर्ट रहने' का निर्देश

सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में 'अलर्ट रहने' के लिए कहा गया है, उन्होंने कहा कि भारत की वित्तीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई (Raigad Suspicious boat)

गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी मुंबई में अरब सागर के बंदरगाह के माध्यम से भारत में घुसे थे इसलिए संदिग्ध नाव के दिखने पर सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गईै है।

मुंबई आतंकवादी हमला: एक काला अध्याय

26 नवंबर 2008 को भारत के इतिहास में एक ऐसा दिन बन गया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 26/11 का हमला पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा अंजाम दिया गया था। दस प्रशिक्षित आतंकवादी समुद्री रास्ते से भारत में घुसे। वे एक पाकिस्तानी नाव से गुजरात के रास्ते मुंबई पहुंचे और वहां से अलग-अलग हिस्सों में बर्बरता फैलानी शुरू की। ये हमले तीन दिनों तक चले, 60 घंटे से भी ज्यादा समय तक मुंबई आतंक के साए में रही।

अजमल कसाब: एकमात्र जीवित आतंकवादी

अजमल कसाब ही एकमात्र आतंकवादी था जिसे जीवित पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी से पाकिस्तान के शामिल होने के सबूत मिले। 21 नवंबर 2012 को उसे फांसी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+