Maharashtra: पैसा बांटने के आरोप पर राहुल गांधी का पीएम पर तंज-जनता का पैसा किसने लूटा और आपको टेम्पो में भेजा

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को होने जा रहे मतदान से ठीक पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नोट बांटने का आरोप लगा है। हीतेंद्र ठाकरे के नेतृत्‍व में बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) सदस्यों ने मंगलवार को दावा किया कि विनोद तावड़े एक भाजपा उम्मीदवार को 5 करोड़ सौंपने के लिए एक होटल में पहुंचे थे। ये पैसा वोटरों में बांटने के लिए था। हालांकि भाजपा नेता विनोद तावड़ें ने इन आरोपों को सरासर निराधार बताया है।

इस मामले को लेकर भाजपा बुरी तरह से फंसती नजर आ रही है क्‍योंकि वो इस आरोप के बाद विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा नेता विनोद तावड़े से जुड़े कथित महाराष्ट्र कैश-फॉर-वोट घोटाले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल गांध ने कहा जनता का पैसा किसने लूटा और "आपको टेम्पो में" भेजा।

rahul

राहुल गांधी एक्‍स पर सीधे लिखा मोदीजी, ये 5 करोड़ किसके सेफल से आए हैं, जनता का पैसा किसने लूटा और आपको टैम्‍पो में भेजा

बता दें अप्रैल से जून 2024 के बीच संपन्‍न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह क्रोनी पूंजीवाद पर चुप है क्योंकि पार्टी के पास भारी मात्रा में पैसा पहुंच गया है। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री निजी अनुभव के साथ बोल रहे हैं

बता दें बीवीए के हितेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि उन्हें कथित धन लेन-देन की जानकारी भाजपा नेताओं से मिली। उन्‍होंने कहा कुछ बीजेपी नेताओं ने मुझे बताया कि बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए 5 करोड़ रुपये बांटने के लिए विरार आ रहे हैं।

इसके साथ ही ठाकुर ने कहा मैंने सोचा था कि उनके जैसा राष्ट्रीय नेता इतना छोटा काम नहीं करेगा। लेकिन मैंने उन्हें यहां देखा। मैं उनसे आग्रह करता हूं चुनाव आयोग उनके और भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करेगा।''

ये भी पढ़ें- पैसे बांटने के आरोप पर EC ने विनोद तावड़े के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, भाजपा नेता ने बताया क्‍यों गए थे नालासोपारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+