Rahul Gandhi की संसद सदस्यता रद्द करने पर BJP के पुराने साथी उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

Rahul Gandhi defamation case: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि चोर-लुटेरे अभी भी आजाद हैं और राहुल गांधी को सजा दे दी गई। ये लोकतंत्र की सीधी हत्या है।

Rahul Gandhi

rahul gandhi disqualification as mp: मोदी सरनेम मानहानि मामले में 2 साल की सजा पाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज दूसरा झटका उस वक्त लगा, जब लोकसभा सांसद के तौर पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि भाजपा काफी पहले से राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रच रही थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से राहुल गांधी के साथ ऐसा किया गया है। वहीं, इस मामले पर अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान भी सामने आया है

राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के मामले पर उद्धव ठाकरे ने कहा, 'राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई है। चोर को चोर कहना अब हमारे देश में एक अपराध बन गया है। चोर और लुटेरे अभी भी आजाद हैं और राहुल गांधी को सजा दे दी गई। ये लोकतंत्र की सीधी हत्या है। पूरा सरकारी सिस्टम आज एक दबाव में है। तानाशाही के अंत की आज शुरुआत हो चुकी है। अब केवल इस लड़ाई को दिशा देनी है।'

लड़ाई हर कीमत पर जारी रखेंगे: कांग्रेस
वहीं, लोकसभा सचिवालय की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि वो भाजपा के षडयंत्र के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, 'राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। वह आपके और इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। हर षड्यंत्र के बावजूद, वह ये लड़ाई हर कीमत पर जारी रखेंगे और इस मामले में न्यायसंगत कार्यवाही करेंगे। लड़ाई जारी है।'

प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है। भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते, लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया।'

'मेरा परिवार कभी नहीं झुकेगा'
प्रियंका गाधी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पे सवाल उठाया, क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है, जिसे आप खत्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है, आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+