'...तो क्या खत्म कर देंगे 50 प्रतिशत रिजर्वेशन की लिमिट', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
लोकसभा चुनाव के बीच आरक्षण का मुद्दा भी गरमाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर पीएम मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने पूछा का किया किया देश में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा भी खत्म हो जाएगी। कांग्रेस दिग्गज ने ये भी जानना चाहा कि बीजेपी न्याय गारंटी के तहत भविष्य की राजनीति में किस तरह के क्रांतिकारी बदलाव लाने वादा कर रही है।
राहुल गांधी इन कांग्रेस के चुनावी अभियान में तेजी से जुटे हैं। वे राज्यों के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी महाराष्ट्र के पुणे में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को लोगों से वोट देने का अपील की।

पुणे मंच से राहुल गांधी ने कहा कि विचारधारा के मामले में महाराष्ट्र एक कांग्रेस राज्य है और उन्हें यहां आना पसंद है। उन्होंने आगे कहा, "अगर संविधान बदल दिया गया तो भारत पहचानने योग्य नहीं रह जाएगा। "क्या मोदी जी इस पर बोलेंगे कि क्या वह देश में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा खत्म कर देंगे?"
मंच से राहुल गांधी ने राकांपा (सपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के बयान की भी निंदा की, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने पवार के इस बयान को गांधी जी का अपमान बताया और कहा कि बीजेपी के सहयोगी दल को ऐसा करने के क्या मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications