Pune Train Fire: पुणे-दौंड़ ट्रेन में बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती ट्रेन में लगी आग
Pune Train Fire: महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को ट्रेन के एक डिब्बे के टॉयलेट में आग लगने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुणे से दौंड जा रही डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU) शटल ट्रेन में हुए हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नही हैं। कुछ यात्रियों ने टॉयलेट में से धुआं निकलते देखा था। इसके बाद गेट का दरवाजा तोड़कर टॉयलेट में फंसे शख्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। इस घटना में मध्य प्रदेश से सफर कर रहे एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।
Pune Train Fire: टॉयलेट में फंसे शख्स को निकाला गया
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे ट्रेन के टॉयलेट में आग लगी थी और धुआं निकलते देखा गया। आग की वजह से ट्रेन के टॉयलेट का गेट लॉक हो गया था। आग देखते ही चीख पुकार मच गई थी। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। ऐसे में कुछ लोगों ने टॉयलेट का गेट तोड़ा और फंसे शख्स को बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Fact Check: पुणे में हॉर्न बजाने को लेकर हुआ झगड़ा, PAK के खिलाफ बोलने व पहलगाम हमले से जोड़कर Video Viral
शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ था हादसा
दौंड रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन के टॉयलेट में आग लगी थी। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन को हुए नुकसान की पड़ताल की जा रही है। रेलवे पुलिस के मुताबिक, 'आग टॉयलेट के डस्टबिन में लगी थी। यहां टॉयलेट में रखे डस्टबिन में कुछ कागज़ के टुकड़े पड़े थे। जांच में पता चला है कि मध्य प्रदेश से यात्रा कर रहे एक यात्री ने बीड़ी पीने के बाद उसे बिना बुझाए ही डस्टबिन में फेंक दिया था, जिसकी वजह से आग लगी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra में 35 सालों में पहली बार इतनी जल्दी पहुंचा मानसून, मुंबई, पुणे में लोगों के घरों में घुसा पानी












Click it and Unblock the Notifications