'भारत छोड़कर जाओ', पुणे पुलिस ने क्यों 3 अमेरिकियों के लिए जारी किया 'Leave India' का नोटिस
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने तीन अमेरिकी नागरिकों को 'लीव इंडिया' नोटिस जारी किया है। उन्हें 10 मई 2026 तक भारत छोड़ने को कहा गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों ने अपने टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन किया।
पुलिस के अनुसार ये तीनों विदेशी नागरिक 19 से 21 अप्रैल के बीच भारत आए थे और उनके पास टूरिस्ट वीजा था। टूरिस्ट वीजा केवल घूमने-फिरने के लिए होता है लेकिन आरोप है कि ये लोग धार्मिक प्रचार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे,जो इस वीजा मे अनुमति नहीं है।

क्या था पुरा मामला?
मामला 27 अप्रैल को सामने आया, जब ये तीनों शुक्रबार पेठ इलाके में घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक प्राइवेट कैब ड्राइवर को रोका और उसे अंग्रेजी,हिंदी और मराठी भाषाओं में छपे हुए पम्पलेट दिए।
इन पम्पलेट में बाइबिल और ईसाई धर्म से जुड़ी बातें लिखी थीं। आरोप है कि उन्होंने ड्राइवर को यह समझाने की कोशिश की कि उनका धर्म बेहतर है। कैब ड्राइवर को उनकी हरकत पर शक हुआ और उसने पास में मौजूद पुलिसवालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में धार्मिक सामग्री बरामद हुई।
वीजा नियमों का उल्लंघन और धार्मिक प्रचार का लगा आरोप
जांच में यह भी पता चला कि तीनों लोग 26 अप्रैल की शाम से Pimpri-Chinchwad के एक होटल में ठहरे हुए थे और पुणे के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे थे। मामले की आगे जांच Foreigners Regional Registration Office (FRRO) द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि तीनों अमेरिकी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे लेकिन वे कथित रूप से धार्मिक प्रचार और लोगों से इस बारे में बातचीत कर रहे थे।
इसे वीजा नियमों का उल्लंघन माना गया। इसी आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए लीव इंडिया नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि भारत आने वाले सभी विदेशी नागरिकों को अपने वीजा के नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। यह मामला एक बार फिर यह दिखाता है कि वीजा नियमों का पालन करना कितना जरूरी है।













Click it and Unblock the Notifications