Pune Metro पर आ गया सबसे बड़ा अपडेट, ₹3,626 करोड़ की लागत से बन रहे रूट के बारे में जानें सब कुछ

Pune Metro News: पुणे शहर में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स रहते हैं। शहर के विस्तार के साथ बढ़ती आबादी के बीच लोगों को सार्वजनिक परिवहन के लिए नए विकल्पों और सुविधाओं की जरूरत है। पुणे मेट्रो की शुरुआत इस दिशा में अहम कदम है और कम ही समय में यह लोगों के बीच एक विश्वसनीय विकल्प बनकर उभरा है। केंद्र सरकार ने पुणे मेट्रो को शहर के दोनों सिरों तक जोड़ने वाले वानाज-चांदनी चौक और रामवाड़ी-वाघोली कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दे दी है।

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद पुणे मेट्रो नेटवर्क और मज़बूत होगा, जिससे लाखों यात्रियों को रोजाना की यात्रा में राहत मिलेगी। इससे शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जाना सुगम होगा और ट्रैफिक में फंसने और लंबे जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

Pune Metro news

Pune Metro के विस्तार के लिए बड़ी परियोजना

⦁ पुणे मेट्रो के विस्तार के लिए नई योजना के तहत कुल 33 किलोमीटर लंबाई के इन दोनों कॉरिडोर पर लगभग 15 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब ₹3,626 करोड़ होगी।

यह भी पढ़ें: Pune में महादेव कुंडेश्वर मंदिर को निकलीं 10 महिलाओं की मौत-27 जख्मी, जानें कैसे क्या हुआ? मृतकों की पूरी List

⦁ इस प्रोजेक्ट में केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ दूसरी एजेंसियां भी मिलकर निवेश करने वाली हैं। यह विस्तार पश्चिमी हिस्से के वानाज से लेकर चांदनी चौक तक और पूर्वी हिस्से के रामवाड़ी से वाघोवी तक कनेक्टिविटी देगी। यह आम पेशेवरों और स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत बन सकती है।

Pune Metro के विस्तार से बदलेगी शहर की कनेक्टिविटी

एमएमआरसीएल (MMRCL) और महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने प्रोजेक्ट विस्तार की मंजूरी की पुष्टि कर दी है। एमएमआरसीएल अधिकारियों के मुताबिक, इस विस्तार से आईटी हब्स, बिज़नेस ज़ोन्स, शैक्षणिक संस्थानों और घनी आबादी वाले आवासीय इलाकों को मेट्रो सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। ट्रैफिक जाम और प्रदूषण कम होगा, साथ ही लोगों का कीमती समय और ईंधन बचेगा।

सूत्रों के मुताबिक, परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी और फंडिंग प्रक्रियाएं पूरी करने का काम चल रहा है। केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए मंज़ूरी 25 जून 2025 को दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट कई चरणों में पूरा होगा और हरेक चरण के पूरा होने के बाद कुछ स्टेशन आम यात्रियों के लिए खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: नरीमन पॉइंट से वर्ली अब पहुंचेंगे 35 मिनट में, 33 किमी. की यात्रा में लगेंगे सिर्फ 70 रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+