महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट के बारे में जानिए
Recommended Video
दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी सीटों पर वोटिंग के बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी के साथ सबके सामने महाराष्ट्र में सत्ता की नई तस्वीर सामने आएगी जिसमें पता चलेगा कि इस बार मतदाताओं ने किस पार्टी को राज्य में सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा। 21 अक्टूबर को ही सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भी जनता अपने विधायक के चुनाव के लिए वोटिंग करेगी। आइए इस सीट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोलापुर दक्षिण पर फिलहाल भाजपा का कब्जा
महाराष्ट्र का सोलापुर जिला सीना नदी के किनारे बसा है। सोलापुर बीड़ी उत्पादन के लिए मशहूर है। सोलापुर लोकसभा क्षेत्र भी है और महाराष्ट्र की 288 सीटों में इस क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से एक है सोलपुर दक्षिण सीट। इस सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सोलापुर दक्षिण में कुल मतदाताओं की संख्या 2,96,544 थी जिनमें 1,59,151 पुरुष मतदाता और 1,37,393 महिला मतदाता थे। 2014 में भाजपा यहां विकास के मुद्दों के सहारे चुनाव लड़ी थी और मोदी लहर में यहां से पार्टी के सुभाष सुरेशचंद्र देशमुख चुनाव जीते थे।
2014 में कांग्रेस के हाथ से छिन गई यह सीट
सोलापुर दक्षिण सीट पर शुरू से ही कांग्रेस का दबदबा रहा और इसके उम्मीदवार ने 2009 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की लेकिन 2014 में भाजपा ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़कर कांग्रेस से यह सीट छीन ली।
इस सीट पर पिछले कई चुनावों में कांग्रेस का कब्जा रहा। 1985 से लगातार इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीत दर्ज करते रहे। 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप ब्रह्मदेव माने यहां से जीतकर विधायक बने थे। 2014 में भी कांग्रेस ने फिर से दिलीप ब्रह्मदेव माने को चुनावी मैदान में उतारा लेकिन भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सुरेशचंद्र देशमुख के हाथों उनको हार मिली और इस सीट पर वर्षों से चले आ रहे कांग्रेस के वर्चस्व को भाजपा ने खत्म कर दिया।
2014 में भाजपा ने कांग्रेस को भारी मतों के अंतर से हराकर इस सीट को उसके हाथ से निकाल लिया। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुभाष सुरेशचंद्र देशमुख को 70,077 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मदेव माने को 42,954 मत मिले। दोनों के बीच जीत-हार का अंतर 27,123 मतों का रहा। हलांकि 2019 में अपने गढ़ को हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरा दमखम लगा रही है और भाजपा को टक्कर देने की पूरी कोशिश कर रही है।
2014 चुनाव: महाराष्ट्र विधानसभा में किसके पास कितनी सीटें?
2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 42 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी सीटों पर छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। 2014 में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन नहीं किया था और न ही कांग्रेस और एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई। 9 नवंबर को इस सरकार के कार्यकाल का अंत हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications