गृहमंत्री अमित शाह को प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा पत्र, कर डाली ये मांग
महाराष्ट्र में जिस तरह से शिवसेना नेता की फेसबुक लाइव के दौरान हत्या कर दी गई उसके बाद पार्टी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने अमित शाह को पतर् लिखकर प्रदेश की कानून व्यवस्था में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
प्रियंका ने अपने पत्र में अभिषेक घोसालकर की हत्या का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस स्टेशन में भाजपा विधायक द्वारा गोलीबारी किए जाने की घटना का भी जिक्र किया है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था की स्थिति में तत्काल आपके हस्तक्षेप का आग्रह करती हूं। इससे पहले कि प्रदेश के लोगों को अपूर्णनीय क्षति हो आप त्वरित प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हस्तक्षेप करें।
मुंबई शहर उद्योग के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यह शहर अपराध, गोलीबारी, हिंसा से काफी प्रभावित हो रहा है। निर्षोद आम नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को डराया जा रहा है। उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल है।
इससे पहले शिवसेना उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की थी। शिवसेना ने एकनाथ शिंदे सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। संजय राउत ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद और विधायक पुलिसवालों को धमकी दे रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। लिहाजा देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।
संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह प्रदेश में इस सरकार को जबरन थोपने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने मांग की कि प्रदेश की सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications