Maharashtra Politics:'पिक्चर अभी बाकी है', अजित पवार गुट के छगन की शरद पवार से मुलाकात पर प्रियंका चतुर्वेदी
Priyanka Chaturvedi on Bhujbal Meets Sharad Pawar: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 में या उससे पहले आयोजित होने वाला है। अभी तक कोई तारीख सामने नहीं आई हैं। लेकिन राजनीतिक हलचल जुलाई के महीने में ही नजर आने लगी है। इसी कड़ी में, सोमवार को डिप्टी सीएम अजित पवार के गुट के महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।
इस मुलाकात को अलग ही रंग से मीडिया ने पेश किया। सियासी गलियारे में कानाफूसी भी शुरू हो गई। हालांकि, मुलाकात को मराठा आरक्षण मुद्दे और ओबीसी विरोध मुद्दों पर चर्चा पर ही केंद्रित किया गया। लेकिन, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुलाकात को अभी ट्रेलर ही बताया है। साथ ही उन्होंने बड़े उलटफेर के भी संकेत दिए हैं। आइए जानते हैं क्या कहा प्रियंका ने?

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में बहुत बदलाव हुए हैं और जैसा कि मैं बार-बार कहती हूं, लोकसभा चुनाव में तो बस ट्रेलर दिखा है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए इस पिक्चर के सामने आने से पहले बहुत सारे किरदार अपना पक्ष बदलने की कोशिश करेंगे। बहुत सारे किरदार जो बुरे अभिनेता हैं, वे अच्छे अभिनेता बनने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग इधर-उधर आ रहे हैं, बैठकें हो रही हैं, लेकिन अंत में वही होगा जो 'मंजूरे खुदा होगा', जहां विश्वासघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या बोले भुजबल ?
वहीं, मुलाकात के बाद मीडिया को भुजबल ने बताया कि पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण नेताओं के साथ मराठा आरक्षण मुद्दे और ओबीसी विरोध मुद्दों पर चर्चा करने पर सहमति जताई है। जल्द ही बैठक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications