पूर्व CM Prithviraj Chavan ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की हार का किया दावा, विवाद पर बोले - 'माफी नहीं मांगूगा'
Prithviraj Chavan News: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान पर बवाल मचने और चौतरफा घिरने के बाद भी उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ऑपरेशन के पहले ही दिन भारत को नुकसान उठाना पड़ा था। करीब आधे घंटे तक चली हवाई झड़प में भारतीय पक्ष को पीछे हटना पड़ा। बीजेपी ने इसे शर्मनाक बयान बताते हुए कहा कि यह देश का अपमान है।
पूर्व सीएम ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन भारतीय वायुसेना के कुछ विमान मार गिराए गए थे। उन्होंने कहा, 'हालात ऐसे बने कि एयरफोर्स को एहतियातन अपने सभी विमानों को जमीन पर ही रोकना पड़ा था।' हालांकि, इस बयान पर विवाद होने और चौतरफा घिरने के बाद भी उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और माफी नहीं मांगेंगे।

Prithviraj Chavan ने किया भारत की हार का दावा
कांग्रेस के सीनियर लीडर ने यह भी कहा, 'अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा जैसे एयरबेस से विमान उड़ाए जाते, तो पाकिस्तान की ओर से उन्हें निशाना बनाए जाने की आशंका काफी ज्यादा थी। इसी वजह से उस वक्त भारतीय वायुसेना ने उड़ान नहीं भरी।' चव्हाण ने आगे कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जमीन पर सेना की कोई बड़ी मूवमेंट नहीं हुई थी। संघर्ष मुख्य रूप से हवाई और मिसाइल हमलों तक सीमित रहा।' उन्होंने भविष्य में होने वाले युद्ध की बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में जंग इसी तरीके से लड़ी जाएगी। टेक्नोलॉजी और एयर पावर की भूमिका ज्यादा होगी और जमीन पर बड़ा संघर्ष नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: BMC Elections 2025: निकाय चुनाव के बाद होगा शिवसेना-BJP का ब्रेकअप? एकनाथ शिंदे और फडणवीस के बीच आरपार की जंग
Indian Army में थल सैनिकों की संख्या पर भी उठाया सवाल
कांग्रेस नेता ने इसी संदर्भ में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मौजूदा हालात में 12 लाख सैनिकों की बड़ी थल सेना की जरूरत है? इस सेना के मेंटनेंस में लगने वाले संसाधनों का इस्तेमाल किसी और तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखकर सेना के बुनियादी स्वरूप में कुछ बदलाव किए जाने चाहिए। टेक्नोलॉजी और संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है।
बीजेपी का पलटवार, बताया सेना का अपमान
पृथ्वीराज चौहान के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेना के प्रति नकारात्मक बयान देना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। इस तरह के बयान देश की सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के मनोबल को ठेस पहुंचाते हैं। हालांकि, विवाद के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा, 'मेरा उद्देश्य सेना के शौर्य को कमतर आंकना नहीं था। मैंने जो कुछ कहा है उस पर न खेद जताने की जरूरत है और न ही मैं माफी मांगूंगा। मैंने जो कहा, वह सत्य है।'
यह भी पढ़ें: BMC elections 2025: बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस और शरद पवार में ठनी, राज ठाकरे को लेकर संग्राम












Click it and Unblock the Notifications