महाराष्ट्र आउटलुक स्टार्टअप रैकिंग में छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंचा, डिप्टी सीएम फडणवीस ने जताई खुशी
Outlook startup ranking: महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आउटलुक की स्टार्टअप रैंकिंग में महाराष्ट्र 66.50 के टोटल स्कोर के साथ नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर करके दी।

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमारे प्रयास सफल रहे और हमारे राज्य में नवाचार में नया मानक स्थापित कया है। उन्होंने आगे बताया महाराष्ट्र आउटलुक की स्टार्टअप रैकिंग में छलांग लगाते हुए 66.50 के टोटल स्कोर के साथ नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया है।
देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा...
खुशी है कि हमारे प्रयास सफल हुए... इनोवेशन और सफलता के लिए नए मानक स्थापित करना। हमारा राज्य आउटलुक की स्टार्टअप रैंकिंग में 66.50 के टोटल स्कोर के साथ नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया, जो उसकी अविश्वसनीय छलांग को दर्शाता है।
फडणवीस ने आगे लिखा
पर्याप्त फंडिंग और रणनीतिक निवेश से प्रेरित होकर, हम स्टार्टअप क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे हैं। महाराष्ट्र और युवाओं को बधाई जो स्टार्टअप मिशन में आगे बढ़ रहे हैं! आइए आगे बढ़ते रहें। इस पोस्ट के साथ फडणवीस ने एक स्माइली भी शेयर की।












Click it and Unblock the Notifications