Prakash Ambedkar: प्रकाश अंबेडकर बोले- "निजामी मराठा" ओबीसी आरक्षण हड़पने की कर रहे कोशिश, दी ये चेतावनी
Prakash Ambedkar:वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने बुधवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों से महाराष्ट्र चुनाव से पहले सतर्क रहने का आग्रह किया। आरक्षण बचाओ यात्रा के दौरान बोलते हुए दावा किया कि निजामी मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित कोटा हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
ओबीसी श्रेणी के तहत मराठा आरक्षण की मांग की आलोचना करते हुए प्रकाश अंबेडकर ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों से इसके खिलाफ आवाज उठाने को कहा। उन्होंने मंडल आयोग की रिपोर्ट का सपोर्ट करने वाले राजनीतिक दलों की भी आलोचना की, जिसमें ओबीसी कोटा की सिफारिश की गई है।

अंबेडकर ने दी ये चेतावनी
अंबेडकर ने चेतावनी दी कि सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के मराठा नेता आगामी विधानसभा चुनावों के बाद ओबीसी आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ओबीसी को महाराष्ट्र विधानसभा में ओबीसी और वीबीए के 100 सदस्यों को भेजकर इस योजना को विफल करना चाहिए।
धर्म नहीं आरक्षण भी खतरे में है
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आरक्षण बचाओं अभियान के तहत रैली को संबोधित करते हुए प्रकाश अंबेडकर कहा "अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय को सतर्क रहना होगा। उन्हें फैसला करना होगा कि किसे वोट देना है, क्योंकि भाजपा ने मंडल आयोग की सिफारिशों पर कोई रुख नहीं अपनाया है। उन्होंने कहा जो लोग कहते हैं कि धर्म खतरे में है, उन पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा धर्म नहीं आरक्षण भी खतरे में है।"
आरक्षण के अधिकार की जो रक्षा करें उसे करें सपोर्ट
अंबेडकर ने बताया राजनीतिक दलों ने कभी भी मंडल आयोग की सिफारिशों का समर्थन नहीं किया। उन्होंने ओबीसी से उन लोगों का समर्थन करने की गुजारिश की जो उनके आरक्षण अधिकारों की रक्षा करने का वादा करते हैं।
मनोज जरांगे पर लगाया ये आरोप
इसके साथ ही महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे को भी प्रकाश अंबेडकर ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ओबीसी कोटे से मराठा आरक्षण की मांग ने सामाजिक समूहों के बीच विभाजन पैदा कर दिया है। अंबेडकर ने कहा उपश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और राज्य के अन्य हिस्सों में (मराठों और ओबीसी के बीच) दरार स्पष्ट है।"
25 जुलाई को शुरू हुई थी आरक्षण बचाओ यात्रा
बता दें वीबीए प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने 25 जुलाई को मुंबई के चैत्यभूमि, डॉ. बीआर अंबेडकर के स्मारक से अपनी 'आरक्षण बचाओ यात्रा' शुरू की, जिसका समापन बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर में हुआ। मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि "निजामी मराठा" ओबीसी कोटा छीनने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने हैदराबाद राज्य पर निजाम के शासन के ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला दिया, जिसमें मराठवाड़ा भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications