बेटे की गुल्लक लेकर जुर्माना भरने पहुंचा ऑटो ड्राइवर, भावुक हुए इंस्पेक्टर ने अपनी जेब से भरा चालान
नागपुर, अगस्त 16: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुलिस अधकारी के मनावता भरे काम की जमकर तारीफ हो रही है। नागपुर में एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ने यह जानने के बाद एक ऑटो चालक के चालान का खुद अपनी जेब से भुगतान किया कि वह अपने वाहन को छुड़वाने के लिए अपने बच्चे के गुल्लक से पैसे लाया था। नागपुर सिटी पुलिस ने ट्विटर पर लिखा कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय मालवीय ने जब ऑटो चालक को अपने बेटे की बचत का उपयोग कर 2,000 रुपये का जुर्माना भरने के लिए देखा तो उन्होंने अपनी जेब से राशि का भुगतान करने का फैसला किया।

नो पार्किंग को लेकर कटा चालान
दरअसल नागपुर पुलिस विभाग ने हाल ही में रोहित खडसे ड्राइवर का एक ऑटो जब्त किया था। इसके बाद उन्होंने कथित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए चालान रसीद जारी की। दरअसल उसने नो पार्किंग में ऑटो खड़ा कर दिया था, जिस पर उसे 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया। उसके अलावा उस पर पहले से भी कुछ जुर्माना बकाया थे। जिसके चलते पुलिस ने उसका ऑटो जब्त कर लिया।
Recommended Video

बेटे की गुल्लक लेकर पहुंचा चालान भरने
रोहित पर कुल 2,000 रुपये का फाइन हो गया। चालक के पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वह तुरंत पैसे देकर ऑटो मुक्त करा पाता। ऑटो चालक के लिए उसका वाहन ही जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आय में कमी और खुद जुर्माना भरने में असमर्थ होने के कारण, वह अपने बेटे के गुल्लक से सिक्के लेकर पुलिस के पास पहुंचा जहां पुलिस ने सिक्के लेने से इनकार कर दिया।

इंस्पेक्टर ने भरा चालान
रुआंसा ऑटो चालक वरिष्ठ निरीक्षक अजय मालवीय के पास पहुंचा, अनुरोध किया कि उनका ऑटोरिक्शा उसे वापस कर दिया जाए। उसके हाथ में सिक्कों की प्लास्टिक की थैली देखकर पुलिसकर्मी ने उससे पूछा कि परेशानी क्या है। तो रोहित ने रोते हुए सिक्कों की थैली टेबल पर रख दी। रोते हुए रोहित ने कहा कि, सर मेरा ऑटो छोड़ दीजिए, अगर आज नहीं छोड़ा तो हमको भूखा रहना पड़ेगा। क्योंकि लॉकडाउन के चलते जो जमा पूंजी थी वह सारी खर्च हो गई है। अब बेटे की गुल्लक लीजिए और ऑटो छोड़ दीजिए। इस पर इंस्पेक्टर भावुक हो गए। उन्होंने अपनी जेब से रोहित के ऑटो का चालान भरा और उसका ऑटो वापस दिलवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications