ठाकरे की पत्नी पर विवादास्पद ट्वीट करने वाले बीजेपी सोशल मीडिया सेल के सदस्य को पुलिस ने हिरासत में लिया
सीएम ठाकरे की पत्नी पर विवादास्पद ट्वीट करने वाले बीजेपी सोशल मीडिया सेल के सदस्यको पुलिस ने हिरासत में लिया
मुंबई, 7 जनवरी। बीजेपी के सोशल मीडिया सेल के सदस्य को महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे पर ट्वीट करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। जितेन गजरिया के नाम के इस व्यक्ति ने 4 जनवरी को रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर "मराठी राबड़ी देवी" कैप्शन के साथ पोस्ट की थी।
Recommended Video

जिसके बाद महाराष्ट्र में भाजपा के सोशल मीडिया सेल के एक सदस्य को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गुरुवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे पर उनके कथित विवादास्पद ट्वीट किया था।
जितेन गजरिया के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने 4 जनवरी को रश्मि की एक तस्वीर "मराठी राबड़ी देवी" कैप्शन के साथ पोस्ट की थी। कैप्शन सीएम के स्वास्थ्य के मुद्दों से जुड़ा था, जिसका अर्थ है कि उनकी पत्नी उनका पद संभालेंगी जैसे राबड़ी देवी ने बिहार में पदभार संभाला था जब उनके पति लालू प्रसाद को चारा घोटाले में इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था।
साइट पर 18.9 हजार फॉलोअर्स के साथ मुंबई निवासी गजरिया का एक अन्य ट्वीट, जो संभवतः जांच के दायरे में है वो अजीत पवार पर था। उनके वकील और बीजेपी के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने कहा साइबर पुलिस ने बिना कारण बताए या शिकायतकर्ता कौन है, उसे थाने में मौजूद रहने के लिए एक पत्र जारी किया था। मेरे मुवक्किल ने उनके निर्देशों के अनुसार खुद को उनके सामने पेश किया और अब एक घंटे से अधिक समय से उनसे पूछताछ की जा रही है। " मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications