PM Modi ने महाराष्ट्र को दी 33 हजार करोड़ की सौगात, लाडली बहनों ने "लाडला भाऊ" कह कर किया स्वागत
PM Modi Maharastra Visit: महाराष्ट्र में नवंबर माह में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने इस अवसर पर 56 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के ठाणे में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।
वहीं महाराष्ट्र में सरकार द्वारा शुरू की गई "माझी लड़की बहिन योजना" से महिलाएं काफी गदगद नजर आई। महाराष्ट्र के ठाणे में जब आज पीएम मोदी पहुंचे तो उनका स्वागत लाडली बहनों ने लाडला भाऊ कर किया।

कृषि और पशुपालन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, पीएम मोदी दोपहर में वाशिम में लगभग 23,300 करोड़ रुपये की पहल का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और कृषि क्षेत्र की उत्पादकता और स्थिरता को बढ़ाने के लिए सरकार के व्यापक एजेंडे का हिस्सा हैं।
32,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण
इसके बाद पीएम मोदी ने करीब 4 बजे ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जो महाराष्ट्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त वितरित की
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त वितरित की। जिसके तहत लगभग 9.4 करोड़ लाभार्थियों को 20,000 करोड़ रुपये उनके खाते में टांसफर किए।
'नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना' की 5वीं किस्त वितरित की
इसके अलावा 'नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना' की 5वीं किस्त भी जारी की जिसके तहत लगभग 2,000 करोड़ रुपये वितरित किए। ये पहल कृषि क्षेत्र को मज़बूत बनाने और ग्रामीण समुदायों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।
मुंबई मेट्रो लाइन 3 फेज-1
प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे मुंबई मेट्रो लाइन 3 फेज-1 के आरे जेवीएलआर से बीकेसी खंड का उद्घाटन करने वाले हैं। जिससे शहरी बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सुधार होगा। प्रधानमंत्री बीकेसी और सांताक्रूज़ स्टेशनों के बीच मेट्रो यात्रा भी करने वाले हैं।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis felicitate PM Modi at an event to lay the foundation stone and inaugurate several projects, in Maharashtra's Thane pic.twitter.com/cQvsm5Gt6i
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis felicitate PM Modi at an event to lay the foundation stone and inaugurate several projects, in Maharashtra's Thane pic.twitter.com/cQvsm5Gt6i
— ANI (@ANI) October 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications