PM Modi Chimur Rally: महाराष्‍ट्र चुनाव में पीएम मोदी की चिमूर रैली की 6 बड़ी बातें, सभा की असली वजह क्‍या?

PM Modi rally in Maharashtra: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान में सप्‍ताहभर का समय बचा है। इस वक्‍त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को पीएम मोदी महाराष्‍ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में चुनावी रैली कर रहे हैं।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को नांदेड़ और अकोला में चुनावी रैली को सम्‍बोधित किया था। शुक्रवार को नाशिक व धुले में दो विशाल जनसभाएं की।

यह भी पढ़ें- Anushakti Nagar: महाराष्‍ट्र की VIP सीट अणुशक्ति नगर पर सना मलिक vs फहाद अहमद, किसका पलड़ा भारी?

PM Modi election rally in Chimur

पीएम मोदी की चिमूर रैली में क्‍या खास बोले?

1. कांग्रेस पर हर मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
2. पीएम मोदी बोले कि महाविकास अघाड़ी के नेता महाराष्‍ट्र का विकास नहीं चाहते।
3. पीएम मोदी ने वादा किया कि हम महाराष्‍ट्र को तबाह नहीं होने देंगे।
4. महाविकास अघाड़ी के नेताओं को पीएम मोदी ने भ्रष्‍टाचार के खिलाड़ी बताया।
5. पीएम मोदी बोले कि कांग्रेस लटकाने और भटकाने में माहिर है।
6. पीएम मोदी ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार ने किसानों को नुकसान पहुंचाया! महायुति सरकार में किसानों के लिए विकास की योजनाएं लाई गईं।

यहां देखें वीडियो

चिमूर विधानसभा क्षेत्र का इतिहास व चुनाव परिणाम

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 में पश्चिम महाराष्‍ट्र का हिस्‍सा चिमूर विधानसभा सीट 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली की असली वजह यहां भाजपा की जीत की हैट्रिक और कांग्रेस का दबदबा खत्‍म करना है।

चिमूर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। साल 1962 से लेकर 1990 तक कांग्रेस ने यहां लगातार जीत दर्ज की है। इन 28 साल में 1962 व 1967 में कांग्रेस के मारोतिराव डी. तुमपल्लीवार, 1972 में मोतीराम बिरजे, 1978 में अडाकुजी सोनवणे, 1980 में यशोधरा बजाज, 1985 में भुजंगराव बागड़े और 1990 में बाबूराव वाघमारे जीते।

रमेश गजबे ने तोड़ा कांग्रेस की जीत का सिलसिला

चिमूर सीट पर लगातार 28 साल से जीत दर्ज कर रही कांग्रेस का यह सिलसिला साल 1995 में टूटा और तब निर्दलीय रमेश गजबे ने जीत दर्ज की। अगली साल 1999 को फिर कांग्रेस जीती। अविनाश वरजूकर विधायक बने। फिर साल 2004 में शिवसेना के विजय वडेट्टीवार ने जीत दर्ज की। बाद में विजय वडेट्टीवार कांग्रेस में चले गए और साल 2006 व 2009 में जीते। साल 2014 में चिमूर सीट पर भाजपा का खाता खुला। बंटी भांगडिया विधायक चुने गए। साल 2019 में भी बंटी भांगडिया ने चिमूर में कमल खिलाया।

चिमूूर विधानसभा चुनाव 2024 में विधायक का टिकट कटा
भाजपा ने चिमूर विधानसभा सीट पर साल 2014 व 2019 के बाद अब 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाने के लिए दो बार के विधायक बंटी भांगडिया का टिकट तक काट दिया। भाजपा ने कीर्तिकुमार मितेश (Kirtikumar Mitesh) को टिकट दिया है। इनका मुकाबला कांग्रेस के सतीश वारजुरकर (Satish Warjurkar) है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+