Phalodi Satta Bazar: झारखंड-महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले जान लो सट्टा बाजार का 'काला सच'

Phalodi Satta Bazar: महाराष्‍ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में लोगों के करोड़ों रुपए दांव पर लगे हैं। लोगों ने दलाल व सटारियों के जरिए उम्‍मीदवारों की हार-जीत पर पैसा लगा रखा है। चुनाव में किसके पैसे बनेंगे और किसके डूबेंगे? हकीकत 23 नवंबर को मतगणना से आमने आएगी। इससे पहले 20 नवंबर को महाराष्‍ट्र की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज व झारखंड के सेकंड फेज की 38 सीटों पर मतदान है।

महाराष्‍ट्र-झारखंड विधान सट्टा बाजार में सभा चुनाव 2024 की वोटिंग से पहले देश के सबसे चर्चित राजस्‍थान फलोदी सट्टा बाजार ने दोनों राज्‍यों को लेकर अनुमान जारी किए हैं। महाराष्‍ट्र में महायुति और झारखंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने की भविष्‍यवाणी की है। फलोदी की तरह देश में अन्‍य कई प्रमुख सट्टा बाजार हैं, जो चुनाव को लेकर हार-जीत के दावे करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Khinvsar: फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी खींवसर से MLA बन पाएंगीं?

Phalodi Satta Bazar

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Jharkhand: फलोदी सट्टा बाजार झारखंड में किसकी सरकार बना रहा? नतीजों से पहले जानें अनुमान

देश में राजस्‍थान के जोधपुर के पास फलोदी अलावा गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, पालनपुर, हरियाणा के करनाल, कर्नाटक के बेलगाम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, आंधप्रदेश के विजयवाड़ा, मध्‍य प्रदेश के इंदौर व बोहरी का सट्टा प्रमुख है। महाराष्‍ट्र झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग व काउंटिंग के बीच आईए जानते हैं कि आखिर सट्टा की भविष्‍यवाणियों में कितना दम है? सटोरियों के अनुमान और चुनाव आयोग की ओर से घोषित नतीजों में कितना अंतर रहता है? सट्टा का सच जानने के लिए लोकभा चुनाव 2024 के आंकड़ों को आधार बनाया है।

लोकसभा चुनाव 2024 का वास्‍तविक परिणाम-कुल 543 में से भाजपा ने 240 व कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी।

किस सट्टा बाजार ने क्‍या'भविष्‍यवाणी' की

  • फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान था-एनडीए को 253 सीटें। इसमें भाजपा को 209 सीटें और कांग्रेस को 117 सीटें।
  • पालनपुर सट्टा बाजार का अनुमान था-एनडीए को 247 सीटें मिलेंगी, जिसमें भाजपा को 216 और कांग्रेस को 112 सीटें।
  • करनाल सट्टा बाजार का अनुमान था-एनडीए को 263 सीटें, जिसमें भाजपा को 235 सीटें और कांग्रेस को 108 सीटें।
  • बेलगाम सट्टा बाजार का अनुमान था-एनडीए को 265 सीटें, जिसमें भाजपा को 223 और कांग्रेस को 120 सीटें।
  • कोलकाता सट्टा बाजार का अनुमान था-एनडीए को 261 सीटें, जिसमें भाजपा को 218 और कांग्रेस को 128 सीटें।
  • विजयवाड़ा सट्टा बाजार का अनुमान था- एनडीए को 251 सीटें, जिसमें भाजपा को 224 और कांग्रेस को 121 सीटें।
  • इंदौर सट्टा बाजार का अनुमान था-एनडीए को 283 सीटें, जिसमें भाजपा को 260 और कांग्रेस को 94 सीटें।
  • अहमदाबाद चोखा सट्टा बाजार का अनुमान था-एनडीए को 270 सीटें, जिसमें भाजपा को 241 और कांग्रेस को 104 सीटें।
  • सूरत मघोबी सट्टा बाजार का अनुमान था-एनडीए को 282 सीटें, जिसमें भाजपा को 247 और कांग्रेस को 96 सीटें।
  • बोहरी सट्टा बाजार का अनुमान था- एनडीए को 255 सीटें, जिसमें भाजपा को 227 और कांग्रेस को 115 सीटें।

झारखंड चुनाव 2024 पर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 41 सीटें हैं। राजस्‍थान में जोधपुर के पास स्थित फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि झारखंड में भाजपा गठबंधन को 55 सीटें मिल सकती है, जिसका सेशन 25 से 35 पैसे का है। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 बांग्लादेशी मुद्दे ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया है।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 पर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान

फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भी अपनी 'सियासी' भविष्‍यवाणी की है। अनुमान है कि महाराष्‍ट्र में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को 144 से 152 मिल सकती हैं। मतलब महायुति बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है। वहीं, महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बारे में अनुमान है कि यह महायुति को कड़ी टक्‍कर दे सकता है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फलोदी के सटोरियों के अनुमान गलत साबित हुए थे। फलोदी सट्टा बाजार में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बना रहा था जबकि चुनाव के वास्‍तविक नतीजों में भाजपा की सरकार बनी।

(Disclaimer: सट्टा खेलना गैरकानूनी है। oneindia.com सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करता है। ये अनुमान गलत भी हो सकते हैं।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+