महाराष्‍ट्र में वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को भी हुआ कोरोना, विशेषज्ञ ने बताई ये वजह

मुंबई,1 अक्‍टूबर। महाराष्‍ट्र में एक बार फिर कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। जिसने उद्वव ठाकरे सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वहीं महाराष्‍ट्र में एक सर्वे करवाया गया है जिसमें ये बात सामने आई है कि कोरोना वैक्‍सीनेटेड लोग भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह उनके द्वारा कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं।

ajitpawar

ये जानकारी शुक्रवार को महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार ने देते हुए बताया कि हमने एक सर्वेक्षण किया और पाया कि पहली खुराक लेने वाले लगभग 0.19% लोग कोविड 19 से संक्रमित पाए गए और लगभग 0.25 फीसदी लोग वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद संक्रमित पाए गए।

पुणे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद बताया कि विशेषज्ञों ने हमें बताया कि जिन लोगों ने दोनों डोज ली हैं, वे COVID प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं और खुद को वायरस के संपर्क में ला रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब हम प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं, तब भी नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए और प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+