मां ने 7 साल के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला, वजह जान कर हैरान हो जाएंगे
Mother Kills Son: महाराष्ट्र के पालघर में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 7 साल के मासूम की मौत उसकी ही मां की मारपीट के कारण हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे ने खाने में चिकन मांगा, जिस पर मां गुस्से में आगबबूला हो गई और रोटी बेलने वाले बेलन से उसे पीटने लगी।
गंभीर चोटों के बावजूद महिला ने बच्चे को अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिससे उसकी मौत घर पर ही हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों की संदेह भरी शिकायत के बाद पुलिस को मिली और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?
घोड़िला कॉम्प्लेक्स, पालघर में रहने वाली आरोपी महिला अपने पति से अलग रहती थी। वह अपने दो बच्चों और दो बहनों के साथ घर में रहती थी। पुलिस ने बताया कि 7 वर्षीय बच्चे ने खाने में चिकन मांगा, जिस पर मां गुस्से में इतनी बुरी तरह भड़क गई कि उसने रोटी बेलने वाले बेलन से बेटे को पीटना शुरू कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण बच्चे की हालत बिगड़ गई।
गंभीर चोटों के बावजूद इलाज नहीं कराया
चौंकाने वाली बात यह रही कि गंभीर चोटों के बावजूद आरोपी मां ने बच्चे को किसी अस्पताल में नहीं पहुंचाया। बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई और देर रात उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों को संदेह होने पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल बेलन को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया।
ये भी पढ़ें: Lucknow: लड़की ने अपने क्लासमेट को कार में बैठाया और कर दी थप्पड़ों की बरसात, Video Viral
पुलिस जांच जारी
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक बच्चे की 10 साल की बहन बेहद डरी और सहमी हुई थी। उसे सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने तुरंत आश्रम भेज दिया। आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। हालांकि, स्थानीय लोग मानते हैं कि घटना के पीछे और भी कोई वजह हो सकती है। मामले की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।
ये भी पढे़ं: Dehradun news: मंत्री ने डीएम को बोला फोन नहीं उठाते, DM ने हाथ जोड़ा और फिर हुआ ये...VIRAL VIDEO












Click it and Unblock the Notifications