Dehradun news: मंत्री ने डीएम को बोला फोन नहीं उठाते, DM ने हाथ जोड़ा और फिर हुआ ये...VIRAL VIDEO
Dehradun news देहरादून में आपदा के बीच शासन, प्रशासन से लेकर पूरी मशीनरी जुटी हुई है। हर कोई अपने स्तर से इस आपदा की घड़ी में आपदा प्रभावितों को राहत दिलाने में जुटा है। लेकिन इस बीच एक वायरल वीडियो ने सिस्टम को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
जब जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच समन्वय नजर आना चाहिए, ऐसे समय में दोनों के बीच आपसी बातचीत और व्यवहार को लेकर टकराव नजर आया है। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। देहरादून में आपदा के बीच मसूरी विधायक एवं मंत्री गणेश जोशी और डीएम सविन बंसल के बीच संवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में मंत्री ने डीएम को फोन न उठाने पर सार्वजनिक स्थान पर गुस्सा जाहिर कर दिया। डीएम ने भी सुनकर हाथ जोड़ा और आगे बढ़ गए। इस दौरान डीएम, एसएसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर मौजूद थे। अब इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। बताया जा रहा है कि मंत्री गणेश जोशी दिल्ली में थे, सोमवार रात को बादल फटने के बाद मंत्री देहरादून के लिए निकल गए। इस बीच मंत्री ने कई अधिकारियों और डीएम को फोन लगाया। डीएम का फोन नहीं उठा।
वायरल वीडियो डीएम और एसएसपी से सामना
वायरल वीडियो में मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि उच्च अधिकारियों और सीएम कार्यालय में फोन किया तो डीएम ने पलटकर बात की। मंगलवार को मंत्री आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले। इस बीच उनका सामना डीएम और एसएसपी से हो गया। वायरल वीडियो में मंत्री गणेश जोशी डीएम देहरादून को कह रहे हैं कि कई बार कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं दिया।
...लेकिन तुम फोन नहीं उठाते हो
उसके बाद गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया, तब कहीं जाकर सविन बंसल का फोन आया मंत्री गणेश जोशी ने सविन बंसल से कह दिया कि तुम्हारा एसडीएम फोन उठाता है एडीएम फोन उठाता है, लेकिन तुम फोन नहीं उठाते हो। जब मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया, तब तुम फोन उठाते हो। सविन बंसल ने इतना सुना और नमस्कार कहकर आगे निकल गए।
लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे
सोशल मीडिया में मंत्री गणेश जोशी और डीएम का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी अपने अपने तरीके से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है अफसरशाही बेलगाम हो गई है। तो कुछ कह रहे हैं कि मंत्री का व्यवहार सही नहीं है।
देहरादून में आपदा के बीच मसूरी विधायक एवं मंत्री गणेश जोशी और डीएम सविन बंसल के बीच संवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री ने डीएम को फोन न उठाने पर सार्वजनिक स्थान पर गुस्सा जाहिर कर दिया। डीएम ने भी सुनकर हाथ जोड़ा और आगे बढ़ गए। pic.twitter.com/FaolZZnuEW
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) September 17, 2025












Click it and Unblock the Notifications