Pahalgam Attack: पाकिस्तानी एक्टर और खिलाडि़यों को क्या महाराष्ट्र में मिलेगी रहने की छूट?
Pahalgam Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार सख्त हो गई है। मोदी सरकार ने भारत में आए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करते हुए उन्हें वापस जाने का निर्देश जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों की सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर सख्त हो गई है और उन्हें वापस जानें का अल्टीमेटम जारी कर चुकी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सीएम फडणवीस ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश एक दिन पहले ही जारी कर दिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और मुंबई में रह रहे पाकिस्तानी एक्टर और खिलाडि़यों को लेकर महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है।

बता दें सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भारत में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा रद्द करने और उनकी शीघ्र पहचान और प्रस्थान सुनिश्चित करने की घोषणा करने की बात कही है। सीएम फडणवीस ने कहा "भारत सरकार ने भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का फैसला किया है। हमें तुरंत उनकी सूची मिल गई है। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया गया है।"
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कोई भी पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे से अधिक समय तक यहां न रहे। यहां रहने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को सीएम फडणवीस ने कहा पुलिस 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए काम कर रही है।
पाकिस्तानी एक्टर और प्लेयर्स को लेकर क्या बोले सीएम?
इसके साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवी ने कहा साफ शब्दों में कहा है कि "हमें पाकिस्तानी अभिनेताओं या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कोई सहानुभूति नहीं है!" सीएम की बात से स्पष्ठ है कि महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों के साथ पाकिस्तान के अभिनेता और खिलाड़ियों को भी 48 घंटों में महाराष्ट्र छोड़कर वापस जाना होगा।
एकनाथ शिंदे ने पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ने का किया समर्थन
वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) दोनों ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध तोड़ने के लिए अपना समर्थन जताया है। उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई खेल नहीं खेला जाना चाहिए और भारत में पाकिस्तानी फिल्मों की रिलीज को रोका जाना चाहिए।
शिवसेना यूबीटी ने पाकिस्तानी एक्टर की फिल्मों पर रोक लगाने की मांग
वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने "टेररिस्तान" के अभिनेताओं वाली फिल्मों की रिलीज पर रोक लगाने का आह्वान किया, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से लाभ के बजाय राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
पहलगाम अटैक के बार भारत हुआ सख्त
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद भारत की प्रतिक्रिया सख्त रही है, जिसमें पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल है। इसके अलावा मोदी सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें पाकिस्तान वापस जाने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। Pahalgam attack: मोदी सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी मौजूदा वीजा किए रद्द, जानें किसे छूट?












Click it and Unblock the Notifications