Orange Alert Mumbai: भारी बारिश से बेहाल मुंबई, तुलसी झील का पानी हुआ Overflow

मुंबई, 16 जुलाई। भारी बारिश के कारण मुंबई पूरी तरह से बेहाल हो गई है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में आज भी Orange अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर बृहन्मुंबई नगर निगम को पानी की आपूर्ति करने वाली दो झीलों में से एक तुलसी झील भारी बारिश के कारण उफान पर है। यह मुंबई को प्रतिदिन औसतन 18 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है लेकिन इस वक्त मानसून की बारिश की वजह से ओवरफ्लो हो गई है।

 सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा

सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा

मुंबई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटों भारी बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते में ही, मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा है और आने वाले दिनों में ये प्रतिशत बढ़ेगा ही क्योंकि बारिश का सीजन जारी ही रहने वाला है।

 मूसलाधार बारिश

मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मुंबई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटे में हल्‍की से मध्‍यम बारिश और कुछ स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।


दक्षिण कोंकण क्षेत्र में हो सकती है भारी बारिश

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों को दौरान भारी वर्षा / गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है तो वहीं आज और कल महाराष्ट्र के रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में अलग-अलग स्थानों पर कड़ी बिजली के साथ भारी बारिश की आशंका है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश के आसार

जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+