Opinion: ग्राउंड जीरो पर उतरकर दी किसानों को राहत, नजीर बने महाराष्ट्र के सीएम शिंदे

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

maharashtra eknath shinde

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों के लिए अपनी तिजोरी खोली है। किसानों की मदद के लिए सीएम एकनाथ शिंदे ने 178 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है, जिसके बाद किसानों के अंदर खुशी की लहर है।

किसानों के लिए बड़ा कदम

महाराष्ट्र सीएम का पद संभलाने के बाद से ही मुख्यमंत्री शिंदे महाराष्ट्र की जनता को रिझाने और खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। युवाओं से लेकर आम आदमी तक शिंदे सरकार हर मोर्चे पर राहत देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में बेमौसम बरसात की मार झेल रहे किसानों के लिए बड़ा कदम उठाया है।

178 करोड़ रुपये की मदद

दरअसल, जिन किसानों की फसल बेमौसम बारिश की वजह से खराब हुई है, उन्हें शिंदे सरकार की ओर से 178 करोड़ रुपये की मदद की गई है। सिर्फ किसानों की मदद ही नहीं बल्कि सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस खुद जमीनी स्तर पर जाकर किसानों की परेशानियों को भी सुना।

सीएम शिंदे ने किया नासिक का दौरा

जहां खुद सीएम शिंदे ने नासिक का दौरा कर किसानों से सीधी बात की तो डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की और फसल खराबे से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने के तत्काल निर्देश दिया।

बेमौसम बारिश की पड़ी मार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च में आई बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार ने इसे आपदा के रूप में घोषित किया है। साथ ही कहा कि जिन क्षेत्रों में 33 प्रतिशत से ज्यादा फसलों को हानि पहुंची है, उन क्षेत्रों में निर्धारित दर पर किसानों को राहत दी जाएगी।

किसानों को दी राहत

महाराष्ट्र सरकार ने 177 करोड़, 80 लाख, 61 हजार रुपए की राशि किसानों को बांटने की जानकारी साझा की थी। जिसमें अमरावती विभाग को 24 करोड़, नासिक को 63 करोड़, पुणे को 5 करोड़, छत्रपति संभाजी नगर को 84 करोड़ रुपये देने की जानकारी दी।

इतने किसान हुए प्रभावित

दरअसल, महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश की वजह से पश्चिमी विदर्भ के पांच जिलों में 7400 हेक्टेयर फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे 7596 किसान प्रभावित हुए हैं। जिनको सरकार ने राहत देने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+