महाराष्ट्र में पकड़ा गया एक हजार किलो से भी ज्यादा गो-मांस, टैंपो में कैद कर रखे थे गोवंश

Maharashtra News, अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में कुरेशी मला इलाके से एक हजार किलो से भी ज्यादा गौ-मांस जब्त किया गया है। स्थानिक अपराध अन्वेषण विभाग ने यह कार्रवाई बुधवार रात कर्जत तहसील के सातपुर गांव के पास अंजाम दी। इस र्कारवाई में दो टेम्पो और जिंदा गाय-बैल भी बरामद हुए। कुल 8.38 लाख रुपए की कीमत का माल पकड़ा गया।

Maharashtra: One thousands Kg beef seized in ahmednagar

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिपाहियों को गुप्त सूत्रों द्वारा गोमांस रखने के जानकारी मिली थी। जिसके बाद छापा मारा गया तो 1,300 किलो गोमांस मिला। इस मामले में मोहम्मद कुरेशी (मुंबई) और मोहसीन कुरेशी नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, इस मामले में 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Maharashtra: One thousands Kg beef seized in ahmednagar

सूबे में मचा हड़कंप
वहीं, इतने बड़े पैमाने में गोमांस पाए जाने से हड़कंप मच गया है। कर्जत में यह घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई है। गोमांस रखने के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से अधिक पूछताछ की जा रही है। सियासी गलियारे में इस मामले के और अधिक तूल पकड़े जाने के आसार हैं।

Maharashtra: One thousands Kg beef seized in ahmednagar

महाराष्ट्र में नहीं मार सकते गाय
महाराष्ट्र में गाय का मांस बेचना और रखना कानूनन अपराध है। वर्ष 2015 में इस पर कानून लाया गया था। कानून के बनते ही, राजनीति से लेकर सोशल मीडिया पर सरकार की तारीफ होने लगी। बता दें कि, इस मामले में आरोपियों को 5 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+