Pune: एक तरफा प्यार में सनकी आशिक का लड़की पर हमला, बात करने से मना किया तो हंसिए से किया वार
Pune Police: प्यार, एक तरफा प्यार में लोगों की मानसिकता किस कदर उनको हैवान बना दे रही है, इसके बीते कुछ सालों में हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं। हाल ही में मुंबई के मीरा रोड केस तो इतना भयानक था कि जिसने भी सुना उनकी रूह कांप गई। वहीं अब पुणे में एक तरफा प्यार के चलते कॉलेज छात्रा पर कोयते से हमला कर दिया।
घटना पुणे के सदाशिव पेठ की है, जहां सनकी युवक के हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। महाराष्ट्र की एजुकेशन कैपिटल कही जाने वाले शहर पुणे में हुई इस घटना ने सबको दहला दिया। मंगलवार (27 जून) को एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की पर दिनदहाड़े हमला किया है।

पुणे पुलिस डीसीपी संदीप गिल के मुताबिक सदाशिव पेठ के पेरुगेट इलाके में एक 19 वर्षीय लड़की पर 21 वर्षीय लड़के ने धारदार हथियार से हमला किया है। आरोपी और पीड़िता दोनों क्लासमेट थे।
बात करने से मना किया तो किया हमला
पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब लड़की ने अपने दोस्त के साथ बाइक पर चलते वक्त आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद गुस्साए युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस की जांच जारी है।
अब तक मिली जानकारी के हिसाब से लड़की एमपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही है, वहीं आरोपी भी इसी परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ है। युवक बीते कई दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहा था। यहां तक की उसने लड़की को कई बार लव प्रोपोजल भी दिया, जिसको लड़की ने रिजेक्ट कर दिया था। ऐसे में एक तरफा प्यार में सनकी हुए युवक ने मंगलवार को बैग से हंसिया निकलाकर उस पर अटैक कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications