महाराष्ट्र: तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के रासायनिक संयंत्र में लगी आग, एक व्यक्ति की हुई मौत
महाराष्ट्र: तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के रासायनिक संयंत्र में लगी आग, एक व्यक्ति की हुई मौत
पालघर, 21 अप्रैल: तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के एक रासायनिक संयंत्र में गुरुवार की सुबह आग लग गई। आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में काला धुआं फैल गया है। वहीं, रासायनिक संयंत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड़ की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

फोटो से आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पूरे आसमान में काला धुआं फैल गया है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पालघर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की यह घटना सुबह दस बजे की है। बताया जा रहा है कि इस आग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है वो कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर था और आग लगने के दौरान वहां फंस गया था।
आग के दौरान आस-पास के कंपनियों के वर्कर्स को भी बाहर निकाला गया था। घटनास्थल पर अग्निशमन का अभियान जारी है। तो वहीं, आसमान में काले धुएं का गुबार फैलता ही जा रहा है जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। घटनास्थल पर दमकल के कई वाहन, घायलों के लिए एंबुलेंस और लोगों की मदद के लिए पुलिसकर्मी मौजूद हैं। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये आग ज्वलनशील केमिकल की वजह से फैली होगी।












Click it and Unblock the Notifications