महाराष्ट्र: ओमिक्रॉन से डेढ़ साल की बच्ची हुई रिकवर, 3 साल का बच्चा संक्रमित
मुंबई, 11 दिसंबर: देश में कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' को लेकर महाराष्ट्र से अच्छी खबर आई है। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को बताया कि राज्य में ओमिक्रॉन का कोई नया मामला सामने नहीं आया। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 17 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 7 मरीज रिकवर होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इधर पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में हाल ही में एक डेढ़ साल की बच्ची, जिसका ओमिक्रॉन पॉजिटिव टेस्ट आया था अब उसको संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि 3 वर्षीय लड़का, जो नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था, स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) है और स्वस्थ है।

स्पर्शोन्मुख का मतलब होता है कि जो वायरस से संक्रमित तो हो चुका है, लेकिन उसमें रोग से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता है। उसे स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) क्षेत्र के चार नए मरीजों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है। तीन अन्य सभी वयस्क हैं दो पुरुष और एक महिला है। ये सभी भारतीय मूल की है, जो अपनी दो बेटियों के संपर्क हैं, जो संक्रमित पाई गई थीं।
जानकारी के मुताबिक नाइजीरिया की रहने वाली महिला अपने भाई से मिलने पिंपरी चिंचवाड़ आई थी। हालांकि, महिला और उसकी दो बेटियों के अलावा उसका भाई, उसकी डेढ़ साल की बेटी सहित दो बेटियों का ओमिक्रॉन टेस्ट किया था। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि पहले पाए गए छह ओमिक्रॉन रोगियों में से डेढ़ साल के बच्चे सहित चार रोगियों का नेगेटिव टेस्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक सूखी खांसी वाली एक महिला को छोड़कर बच्चे सहित सभी रोगी स्पर्शोन्मुख हैं और ठीक हैं। सूखी खांसी वाली महिला ने भी रिपीट टेस्ट में नकारात्मक परीक्षण किया और तीन अन्य के साथ छुट्टी दे दी गई। अन्य दो महिलाओं ने रिपीट टेस्ट में सकारात्मक परीक्षण किया और इसलिए वे इस समय अस्पताल में हैं, लेकिन वे भी ठीक हैं।
इधर, तीन साल का लड़का जो चार नए रोगियों में से है, स्पर्शोन्मुख है और बाल चिकित्सा देखभाल में ठीक है। पीसीएमसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण गोफाने ने कहा कि अन्य तीन रोगी भी स्पर्शोन्मुख हैं और चिंता का कोई बात नहीं है। वहीं पुणे शहर के एकमात्र ओमिक्रॉन रोगी, जिसने अब नेगेटिव परीक्षण किया है, उसको भी शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने कहा कि वह फिनलैंड से पुणे लौटा था।












Click it and Unblock the Notifications