शिंदे तो 35 विधायक लेकर चले गए, अब सरकार अल्पमत में: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली, 21 जून। महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के बीच भाजपा की उम्मीदें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि राजनीतिक में संभावानाओं से कभी इनकार नहीं किया जा सकता। यहां कुछ भी हो सकता है।

Chandrakant Patil

शिवसेना विधायक दल में बगावत का नेतृत्व कर रहे पार्टी के नेता एकनाथ शिंदे ने कहा है वो पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पक्के शिवसैनिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। सत्ता के लिए हमने बालासाहेब के विचारों और धर्मवीर आनंद दीघे साहेब की शिक्षाओं को कभी ना धोखा नहीं दिया है और ना देंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा शासित गुजरात के सूरत में मंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायक डेरा डाले हुए हैं।

शिवसेना नेताओं का कहना है कि शिंदे के पक्ष में कम से कम 20 विधायक हो सकते हैं। इन सभी को अब राज्य विधानमंडल में शिवसेना के नेता पद से हटा दिया गया है। महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अभी तक न तो भाजपा की ओर से और न ही एकनाथ शिंदे की ओर से सरकार गठन के संबंध में कोई प्रस्ताव आया है, लेकिन राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, हम फिलहाल इंतजार कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। न ही एकनाथ शिंदे ने भाजपा को सरकार गठन का प्रस्ताव भेजा है और न ही भाजपा ने उन्हें कोई प्रस्ताव भेजा है।

पाटिल ने कहा कि भाजपा को राज्यसभा और एमएलसी चुनावों के लिए निर्दलीय और छोटे राजनीतिक दलों से समर्थन मिला। ऐसी जानकारी मिली है कि एकनाथ शिंदे और 35 विधायक जा चुके हैं। इसके मायने ये हैं कि मौजूदा महाराष्ट्र सरकार तकनीकी रूप से राज्य सरकार अल्पमत में है लेकिन व्यावहारिक रूप से सरकार को अल्पमत में होने में कुछ समय लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+