'महाराष्ट्र की चिंता करने की जरूरत नहीं, हम पहले से और अधिक सीटें जीतेंगे', जेपी नड्डा से बोले देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadanvis to JP Nadda: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम पहले से और अधिक सीट जीतेंगे। जेपी नड्डा से उन्होंने कहा कि आपको महाराष्ट्र के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadanvis to JP Nadda: कर्नाटक में बीजेपी की करारी हार के बाद अगले साल महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चिंता सताने लगी है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जेपी नड्डा को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में महाराष्ट्र में पिछले चुनावों की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी।

पुणे में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि हम अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें महाराष्ट्र के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा की यह पहली कार्यकारिणी बैठक है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से संवैधानिक है। यह न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि अगला चुनाव भी जीतेगी। देवेंद्र फडणवीस ने जोर देते हुए कहा कि आगामी चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। कर्नाटक में हम 42 सीटों पर केवल 2 हजार से 3 हजार वोटों के अंतर से हार गए। इसलिए हर जगह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है।

Recommended Video

    Eknath Shinde और Devendra Fadnavis ने Uddhav Thackeray को कैसे धोया ? | Shiv Sena | वनइंडिया हिंदी

    बताया जा रहा है कि अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। वहीं, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अगले साल अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। 288 सदस्यीय वाली विधानसभा के 2019 के चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना को 56 सीटें मिली थीं।

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने भाजपा को हराते हुए 135 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी को सिर्फ 65 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- त्र्यंबकेश्वर मंदिर में मुस्लिम युवकों ने हरी चादर चढ़ाने की कोशिश की, देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+