महाराष्ट्र में और सख्त लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं, हो रहा है पाबंदियों का पालन: CM उद्धव ठाकरे
मुंबई, 30 अप्रैल। कोरोना वायरस से जूझ रही महाराष्ट्र की जनता को आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में और सख्त लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है, लोग पाबंदियों का पालन कर रहे हैं। बता दें कि कल यानी शनिवार को महाराष्ट्र की स्थापना को 61 साल हो जाएंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले साल और इस वर्ष लॉकडाउन जैसे हालात की वजह से स्थापना दिवस नहीं मना पाएंगे लेकिन यह हमारे लिए स्वर्ण दिन है। इस मौके पर सीएम ने उद्धव ठाकरे को भी याद किया।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है, शुक्रवार को राज्य में कुल 66159 मामले सामने आए और 771 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में कुल सक्रिय मामले 6,70,301 हैं। कोरोना के प्रसार को काबू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 15 मई तक के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है लेकिन नियमों को और सख्त करने से इनकार किया है। अपने संबोधन में सीएम उद्धव ने कहा, हमारा अनुमान था कि 10 लाख पॉजिटिव एक्टिव रोगी हो सकते हैं, लेकिन अब यह 7 लाख मामलों पर स्थिर है।
यह भी पढ़ें: मुंबई से थोड़ी राहत की खबर, 10 फीसदी से कम हुआ पॉजिटिविटी रेट
सीएम ने आगे कहा, 'राज्य में फिलहाल साढ़े 5 हजार कोविड केअर सेंटर हैं। पिछले जून में 3 लाख 36 हजार बेड थे, वो अब 4 लाख 21 हज़ार से ज्यादा हैं। 86 हजार ऑक्सीजन बेड मौजूद हैं। 11713 वेंटिलेटर राज्य में मौजूद हैं। हम बेड बढ़ा सकते हैं, डॉक्टर, नर्स या ऑक्सीजन कैसे बढ़ाएं?' सीएम ने कहा कि कई दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन लाने की कोशिश शुरू है। बाहर से आने वाले ऑक्सीजन और ऑक्सीजन के यातायात को भी पैसे दे रहे हैं। समय और ऑक्सीजन लाने की पूरी कोशिश जारी है। अगर मामले बढ़ते हैं तो परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि मामले बढ़ नहीं रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications