हिंदुओं पर 'हिरवा संकट' क्या है? महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे स्थापित करवाना चाह रहे 'सनातन बोर्ड'
Maharashtra News: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री और भाजपा के फायरब्रैंड नेता नितेश राणे अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हें। महाराष्ट्र में मंत्री बनने के बाद भी हिंदुत्व का झंडा बुलंद करते हुए अल्पसंख्यकों पर लगातार जुबानी हमले कर रहे नितेश राणे ने फिर ऐसा बयान दिया है जिसके कारण एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके है।
इस बार नितेश राणे ने सनातन बोर्ड की स्थापना की बड़ी डिमांड कर दी है उन्होंने कहा हिंदुओं पर हिरवा संकट आया है, उन्हें बचाने के लिए सनातन बोर्ड की स्थापना जल्द की जानी चाहिए। आइए जानते है क्या है पूरा मामला और क्या है ये हिंदुओं पर आया हिरवा संकट?

हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड की स्थापना की जाए
दरअसल, रत्नागिरी में जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे नेवक्फ बोर्ड को हिंदुओं के लिए हिरवा (हरा) संकट बताया और कहा अब हिंदुओं पर आए हिरवा संकट को रोकने की जरूरत है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा "वक्फ बोर्ड नाम का हिरवा संकट हम सबके सामने खड़ा है। इसे रोकने के लिए मैं सभा में मौजूद सभी धर्मगुरुओं से प्रार्थना करूंगा कि जगतगुरु के नेतृत्व में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जल्द ही सनातन बोर्ड की स्थापना की जाए।"
नितेश राणे ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तुलना करते हुए सुझाव दिया कि देश भर में हिंदू हितों की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड की स्थापना करके ऐसा ही दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।
सनातन बोर्ड की स्थापना की जाए और...
नितेश राणे ने कहा "मेरी मांग है कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, उसी तरह देश में किंतु-परंतु के बिना सनातन बोर्ड की स्थापना की जानी चाहिए और जमीन का संरक्षण किया जाए।"
एक-एक इंच वापस लेना है?
नितेश राणे ने कहा देश भर में हिंदू धर्म के संरक्षण के लिए क्या नियम बनाए जाए, क्या कदम उठाए जाए..इसके लिए स्वामी नरेंद्र आपको भूमिका निभानी होगी। सनातन बोर्ड के जरिए जहां हिंदू रहते हैं उनके आपपास की कब्जा की गई जमीन का एक-एक इंच वापस लेनी है।












Click it and Unblock the Notifications