Mumbai Metro Timings on New Year: नए साल का जश्न मनाएं बेफिक्र होकर, मुंबई मेट्रो रात 2:40 बजे तक चलेगी
Mumbai Metro Timings on New Year: मुंबई शहर में नए साल का जश्न मनाने में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसे देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बाहर निकलने वाले लोगों के लिए मेट्रो लाइन-1 और बेस्ट (BEST) बस सेवाओं का समय बढ़ा दिया गया है। इससे लोगों के पास सुरक्षित और आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचने का किफायती विकल्प रहेगा। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए बेस्ट और मेट्रो प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) ने घोषणा की है कि बुधवार को मेट्रो लाइन-1 (वर्सोवा-घाटकोपर) पर 28 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। दिनभर में कुल 504 मेट्रो ट्रिप्स होंगी, जो सामान्य दिनों की 476 सेवाओं से ज्यादा हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते मेट्रो सेवाएं आधी रात के बाद भी जारी रहेंगी।

Mumbai Metro Timings on New Year: मुंबई मेट्रो का टाइम बढ़ाया गया
-1 जनवरी 2026 को वर्सोवा से आखिरी मेट्रो रात 2:14 बजे और घाटकोपर से 2:40 बजे रवाना होगी। वहीं, पहली मेट्रो सेवा सुबह 5:30 बजे दोनों स्टेशनों से शुरू होगी।
- पीक आवर्स में मेट्रो हर 3 मिनट 20 सेकेंड में चलेगी, जबकि नॉन-पीक समय में 5 मिनट 55 सेकेंड का अंतर रहेगा।
- देर रात 11:26 बजे वर्सोवा और 11:52 बजे घाटकोपर से अतिरिक्त लेट-नाइट सेवाएं शुरू होंगी, जो 12 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
- मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि यह व्यवस्था न्यू ईयर ईव पर यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर देने के लिए की गई है।
New Year 2026 Mumbai Travel: यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट तक जाने वाली एक्वा लाइन (मेट्रो लाइन-3) की सेवाएं 31 दिसंबर और एक जनवरी की सुबह तक लगातार चलेंगी। इससे सेलिब्रेशन के लिए निकले लोगों को देर रात घर पहुंचने के लिए परेशान नहीं होगा। यह व्यवस्था सिर्फ नए साल के लिए की गई है। 1 जनवरी की सुबह 5.30 बजे से मेट्रो का परिचालन सामान्य तरीके से ही होगा।
BEST ने भी बढ़ाया बसों के परिचालन का समय
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने भी न्यू ईयर ईव पर अतिरिक्त बस सेवाएं चलाने का ऐलान किया है। BEST की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 31 दिसंबर की रात शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू चौपाटी, गोराई क्रीक और मार्वे चौपाटी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खास बसें चलाई जाएंगी।
- BEST की अतिरिक्त सेवाएं रूट नंबर C-86, 203 और 231 के साथ-साथ एसी रूट A-21, A-112, A-116, A-247, A-272 और A-294 पर उपलब्ध रहेंगी। ये विशेष बस सेवाएं रात 10 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होंगी।
- इसके अलावा, न्यू ईयर ईव पर लोकप्रिय 'हेरिटेज टूर' बस सेवा भी चलाई जाएगी, जो 31 दिसंबर शाम 5:30 बजे शुरू होकर 1 जनवरी की सुबह तक चलेगी।
- परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम से बचने और सुरक्षित यात्रा के लिए अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications