महाराष्‍ट्र में जल्‍द बन सकता है नया गठबंधन, संभाजी राजे और बच्चू कडू बिगाड़ेगे MVA-NDA का पूरा समीकरण!

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के पहले राज्‍य में एक नया गठबंधन देखने को मिल सकता है। महाराष्‍ट्र के दो प्रमुख गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और महायुति (एनडीए) से नया गठबंधन अगल गठबंन होगा जो छत्रपति संभाजी राजे और बच्चू कडू का होगा।

दरअसल, स्वराज्य पार्टी के प्रमुख छत्रपति संभाजी राजे और प्रहार पार्टी के नेता विधायक बच्चू कडू मुंबई में मुलाकात में मुलाकात की भी बात सामने आई है।

Sambhaji Raje Bacchu Kadu

इस बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक नया गठबंधन बनाना है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक गुटों के प्रमुख प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। नए गठबंधन का उद्देश्य विभिन्न दलों को एक छतरी के नीचे लाना है।

MVA-NDA का बिगाड़ सकते हैं खेल

चुनाव से पहले महाराष्‍ट्र में नए गठबंधन के उभरने से महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल बदल सकता हैं। स्वराज्य पार्टी और प्रहार पार्टी के बीच गठबंधन मौजूदा सत्ता समीकरणों को बदल सकता है और स्थापित गठबंधन MVA-NDA के लिए नई चुनौतियां पैदा कर सकता है।

बच्‍चू काडू ने महायुति से बनाई दूरी

बता दें विधायक बच्चू कडू पहले महायुति से जुड़े थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान अमरावती सीट पर मतभेद के कारण उन्होंने खुद को अलग कर लिया। इस बीच, मराठा आरक्षण से जुड़े मुद्दों के कारण संभाजी राजे ने किसी भी गठबंधन में शामिल होने से परहेज किया।

महाराष्‍ट्र में महायुति और महा विकास अघाड़ी?

बता दें महाराष्‍ट्र में दो प्रमुख गठबंधन एमवीए और महायुति गठबंधन है। जिसमें एमवीए में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं। वहीं दूसरे में महायुति में अजित पवार की एनसीपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा शामिल हैं। ये दोनों ही गठबंधन रणनीतिक योजना और सीट बंटवारे पर चर्चा के साथ आगामी चुनावों की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+