Ajit Pawar के समर्थक की दीवानगी, क्रेन पर 45 मिनट तक लटका रहा, पास आने पर पहनाई 60 फीट ऊंची माला
NCP Ajit Pawar Supporter Video: राजनेताओं के प्रति उनके समर्थकों का प्यार किसी से छुपा नहीं है। अक्सर अपने नेताओं के प्रति दक्षिण भारत में लोगों के अंदर दीवानगी देखने को मिलती है, लेकिन अब ऐसे ही एक समर्थक की वीडियो महाराष्ट्र से सामने आई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक समर्थक महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार को माला पहनाने के लिए क्रेन से लटककर उनके पास पहुंचा।

पिंपरी चिंचवड़ पहुंचे अजित पवार का जोरदार स्वागत
दरअसल, वायरल वीडियो पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ का है, जहां डिप्टी सीएम बनने के बाद अजित पवार पहली बार दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान अजित पवार के जोरदार स्वागत करने के लिए एक समर्थक ने तो ऐसा स्टंट किया, जिसको लेकर हर कोई हैरान हो गया।
45 मिनट तक क्रेन पर लटका रहा समर्थक
वीडियो के अनुसार समर्थक क्रेन से लटककर अजित पवार के पास पहुंचा था। शख्स क्रेन के सहारे 50 से 60 फीट की ऊंचाई पर कम से कम मिनट 45 तक लटका रहा, जिसके बाद जैसे ही अजित पवार उसके पास आए तो शख्स ने 60 फीट ऊंची माला अपने नेता को पहनाई।
क्रेन से स्वागत की जताई थी इच्छा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अजित पवार के समर्थक का नाम सुनील मदान है। उसने बताया कि जब पहली बार उसने स्टंट करते हुए पवार का स्वागत करने के लिए कहा तो पार्टी वर्कर्स ने उसको मना कर दिया, लेकिन बाद में उसको इजाजत मिल गई।
समर्थकों ने की फूलों की बारिश
लोगों ने महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। पिंपरी चिंचवड़ में 550 किलो की बड़ी फूल माला से स्वागत किया गया। समर्थकों ने रास्ते में फूलों की बारिश की। बताया गया कि इतनी बड़ी फूल माला को सोलापुर से मंगवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications