NCP Political Crisis: 'शरद पवार ने खुद हमसे कहा कि 2024 में मोदी फिर आने वाले हैं....', छगन भुजबल का बड़ा दावा
NCP Political Crisis: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की गठबंधन वाली सरकार में NCP के कई विधायकों को मंत्री बनाया गया है। फिलहाल, NCP छोड़ने जैसी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हश्र शिवसेना जैसा होने के आसार हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि 18 एनसीपी विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार डिप्टी सीएम बनाए गए। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) कद्दावर छगन भुजबल और चार-पांच नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है।

भाजपा के समर्थन वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद एनसीपी विधायक छगन भुजबल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भी कहा था कि मोदी फिर से आने वाले हैं।
बकौल भुजबल, NCP सुप्रीमो पवार ने कहा, जब मोदी फिर से ही आने वाले हैं तो फिर उनसे झगड़ा करने का क्या मतलब? बता दें कि 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता की कवायद को भी पवार ने समर्थन दिया है। ऐसे में भुजबल का बयान चौंकाने वाला है।

शपथ ग्रहण के बाद अजित पवार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, फोन पर शरद पवार से बातचीत के दौरान एनसीपी सुप्रीमो ने उन्हें आशीर्वाद दिया। बकौल अजित, उन्हें पार्टी के सभी नेताओं का आशीर्वाद शामिल है। उसमें शरद पवार भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications